राजपाल यादव के बाद एक्टर श्रेयस तलपड़े पर गिरी गाज, इस मामले में दर्ज हुई FIR

राजपाल यादव के बाद एक्टर श्रेयस तलपड़े पर गिरी गाज, इस मामले में दर्ज हुई FIR

Case Against Shreyas Talpade: हर रोल में खुद को ढालने वाले एक्टर श्रेयस तलपड़े को लेकर बड़ी खबर है. एक्टर सहित 12 लोगों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मणिपुर डिस्ट्रिक्ट में एफआईआर दर्ज हुई है. इन लोगों के ऊपर निवेश से जुड़ा स्कैम करने का आरोप है. रिपोर्ट के मुताबिक इन लोगों के खिलाफ केस मंगलवार को भोगांव पुलिस स्टेशन में रजिस्टर्ड हुआ.

मुसीबत में श्रेयस तलपड़े

इस रिपोर्ट के मुताबिक मोहल्ला मिश्रान के एक निवासी द्वावा एक्टर और उनके सहयोगियों पर निवेश के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है. जिसे लेकर केस दर्ज किया गया. शिकायत में कहा गया है कि एक्टर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कथित तौर पर मोहल्ला मिश्राना में स्थित मुंबई बैंक की एक शाखा में निवेश योजना की आड़ में ग्रामीणों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

एक्टर के नहीं किया अभी तक रिएक्ट

फिलहाल, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि अभी इन आरोपों को लेकर एक्टर की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है. श्रेयस तलपड़े की बात करें तो  वो एक्टर के साथ-साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं. बॉलीवुड के अलावा कई मराठी फिल्मों में काम किया है. इन्होंने 2005 में आई ‘इकबाल’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इनकी बेहतरीन फिल्मों में ‘डोर’, ‘गोलमाल’ और ‘ओम शांति ओम’ शामिल है.

 

इस फिल्म में आएंगे नजर

श्रेयस तलपड़े जल्द ही ‘वेलकम’ फिल्म के तीसरे पार्ट ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे. ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है. जिसमें श्रेयस के अलावा रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन, अक्षय कुमार, राजपाल यादव, परेश रावल के अलावा कई और सितारे एक साथ स्क्रीन पर हंसी का डोज देते दिखेंगे.ये कॉमेडी ड्रामा फिल्म इसी साल 26 जून, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी. जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है. हालांकि कई बार इस फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसकी है. इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है. 

 

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *