)
Rajpal Yadav on First Wife: जब से राजपाल यादव दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है तब से उनसे जुड़ी हर छोटी से छोटी चीज इंटरनेट पर खंगाली जा रही है. आज हम आपको राजपाल यादव की उस दर्दभरी कहानी के बारे में बताएंगे जिसे वो अपने जीवन का सबसे काला दिन मानते हैं.
वो काला दिन
एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में राजपाल यादव ने अपने दिल के राज खोले थे. एक्टर ने कहा था जब वो महज 20 साल के थे तो उनकी पहली बीवी करुण की मौत हो गई थी. उस दर्दभरे पल को याद करते हुए राजपाल ने कहा- ‘अगर आप पैसा कमाते हो तो परिवार वाले से लोग शादी करने की बात करते हैं. मेरे पिता ने मेरी शादी कर दी थी. मेरी पहली वाइफ ने बस बेटी को जन्म दिया और उसकी मौत हो गई. मैं उससे अगले दिन मिलने वाला था.लेकिन, मुझे उसकी डेड बॉडी को कंधे पर उठाया. मैं अपने परिवार को शुक्रिया कहना चाहता हूं कि उन्होंने मेरी बेटी का अच्छे से ख्याल रखा.राजपाल की पहली वाइफ करुणा की मौत 1991 में हुई थी. इसके कुछ वक्त बाद राजपाल ने नेशनल स्कल ऑफ ड्रामा दिल्ली मेंस ट्रेनिंग ली.’
अभी जेल में और 4 रातें…3 दिन होंगे काटने, 16 फरवरी को राजपाल यादव की बेल पर होगी अगली सुनवाई
दोबारा हुआ प्यार
राजपाल की जिंदगी में दोबारा प्यार की एंट्री साल 2001 में ‘द हीरो’ फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई.इस बारे में बात करते हुए राजपाल ने कहा- ‘जब मैं 31 साल का था तो राधा से मिला. शूटिंग के बाद से हम दोनों एक दूसरे के टच में रहने लगे. इसके बाद 2003 में शादी कर ली.राजपाल की दूसरी वाइफ कैनेडियन है. लेकिन, वो अक्सर अपन वाइफ की तारीफ करते रहते हैं जिसक तरह से उन्होंने परिवार को संभाला. वाइफ राधा के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि मैंने कभी उसे साड़ी पहनने को नहीं कहा. मैं जिस प्यार से अपनी मां से बात करता हूं उसी तरह से वो मेरी मां से बात करती है. उसने यहां की भाषा सीखी. जब एक दिन मैं गांव पहुंचा मैंने देखा कि वो मां के पास फेस कवर करके बैठी हुई है. जिस तरह से गांव की बाकी महिलाएं रहती हैं.’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




