मैं नेपोटिज्म के बारे में…’, बॉलीवुड में आउटसाइडर को लेकर बोलीं रकुलप्रीत, बताया कैसे मिलेगा काम

मैं नेपोटिज्म के बारे में…’, बॉलीवुड में आउटसाइडर को लेकर बोलीं रकुलप्रीत, बताया कैसे मिलेगा काम

Zee Real Heroes Award 2026: शुक्रवार को मुंबई में ‘जी संवाद विद रियल हीरोज’का के चौथे एडीशन का आगाज हो चुका है. इस संवाद में बॉलीवुड की कई नाम-चीन हस्तियों का स्वागत हुआ.  इसी  खास इवेंट में बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रकुलप्रीत सिंह ने भी शिरकत की. इस दौरान एक्ट्रेस ने कई सवालों के जवाब दिए. हालांकि, जब एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म रामायणम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी रीवील नहीं किया.

नेपोटिज्म पर बोलीं राकुलप्रीत

जब रकुलप्रीत सिंह से पूछा गया उनकी जर्नी के बारे में तो उन्होंने बताया, ‘मुझे बहुत गर्व है कि मैं आज जो भी हूं. मैं फिल्मी दुनिया में किसी को नहीं जानती थी. फिर भी मैंने यहां अपनी जगह बनाई. पहले साउथ फिल्म से फिर बॉलीवुड में हूं.’ वहीं,  नेपोटिज्म पर बात करते हुए एक्ट्रेस कहती हैं, ‘देखिए, मेरा सफ़र मुश्किल होगा ये तो पहले से पता था. लेकिन मैं ज्यादा नेपोटिज्म के बारे में नहीं सोचती. क्योंकि मेरा मानना है अगर आपका काम अच्छा है तो सबको पसंद आता है. तो आपको काम मिलेगा. बॉलीवुड में बहुत से टॉप स्टार हैं जो आउटसाइडर हैं, जैसे आयुष्मान खुराना, शाहरुख खान. ऐसे में आपको काम मिलेगा या नहीं ये आपके टैलेंट पर निर्भर करता है.’

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

इसके अलावा पेड पीआर के बारे में बात करते हुते रकुल कहती हैं, ‘हम सबको पीआर तो करना ही पड़ता है. लेकिन अगर कोई चीज एक्सट्रीम हो जाती है वो खराब है. मान लीजिए अगर आप पीआर करवा रहे हैं तो वो बाते बताइए जो असल में हैं. लेकिन मुझे समझ नहीं पता कि जो चीज है क्यों बतानी है जो नहीं उसे नहीं बताना चाहिए.आपका काम अगर पसंद आएगा तभी ये सब काम आएगा वरना आप कितना भी पीआर करवा लो फायदा नहीं होगा.

ओटीटी से दर्शकों को मिला थ्रियेटर 

वहीं, ओटीटी और थ्रियेटर के बारे में बताते हुए कहती हैं, आज लोगों के पास ऑप्शन ज्यादा है. पहले लोग सिर्फ सिनेमाघरों में ही फिल्म देख पाते थे. और उसके बाद टीवी पर आने का इंतजार करते थे. लेकिन अब लोग आसानी से डिसाइड कर लेते हैं कि ये फिल्म जाकर देखेंगे और ये ओटीटी पर. लेकिन अच्छी बात ये है कि ओटीटी आने के बाद से आप कंटेंट के साथ खेल पा रहे हैं.’ वहीं, एक्ट्रेस से पूछा गया कि अगर एक फिल्म उनकी जिंदगी पर बनेगी तो उसका टाइटल क्या होगा. इसपर उन्होंने बताया कि अगर अपने ऊपर फिल्म बनानी हो तो वो होगा ‘पर्सूट ऑफ हैप्पीनेस’

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *