‘मैं गाना ही भूल गई थी…’ स्टूडियो में लता मंगेशकर के आने की खबर मिलते ही श्रेया घोषाल का ऐसा हो गया था हाल

‘मैं गाना ही भूल गई थी…’ स्टूडियो में लता मंगेशकर के आने की खबर मिलते ही श्रेया घोषाल का ऐसा हो गया था हाल

Shreya Ghoshal on Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर का नाम संगीत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है. उनका संगीत आज भी लोगों के जीवन का हिस्सा है. उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है. ऐसे में इसी कड़ी में मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने भी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी.

श्रेया घोषाल ने गाया लता दीदी का गाना

सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर लता मंगेशकर को श्रेया घोषाल ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. एपिसोड की शुरुआत लता दीदी के योगदान को याद करते हुए की गई. दर्शकों से लेकर जज तक, सभी इमोशनल हो गए. इस खास अवसर पर शो की जज श्रेया घोषाल ने लता मंगेशकर को उनके योगदान के लिए याद दिया. इन्होंने फिल्म ‘जब जब फूल खिले’ का अमर गीत ‘ये समां है प्यार का’ गाया. जैसे ही गीत की शुरुआत हुई, पूरे स्टूडियो में एक शांत और भावनात्मक माहौल छा गया.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

वो पहली मुलाकात

इस गाने के बाद श्रेया घोषाल ने मंच पर लता मंगेशकर से जुड़ी अपनी निजी यादें शेयर की. उन्होंने कहा- ‘मैं लता दीदी को अपना आदर्श मानती हूं,ठीक वैसे ही जैसे हर गायक उन्हें अपना गुरु मानता है. मेरी उनसे पहली मुलाकात काफी खास रही. एक बार मैं एक स्टूडियो में रिकॉर्डिंग कर रही थी और मुझे पता चला कि उसी स्टूडियो में लता मंगेशकर भी रिकॉर्डिंग के लिए आई हैं. ये सुनते ही मैं इतनी घबरा गई कि मेरा ध्यान गाने से पूरी तरह हट गया. मैं गाना ही भूल गई थी.’

लता मंगेशकर के वो 5 सबसे रोमांटिक गाने, जो आशिकों के दिलों मे आज भी लगा देते हैं प्यार की चिंगारी, सालों बाद भी चार्टबस्टर

आज भी याद आते है उनके वो शब्द

श्रेया ने बताया-‘उस समय रिकॉर्डिस्ट ने मुझसे कहा कि आज रिकॉर्डिंग छोड़ दीजिए और पहले जाकर लता दीदी से मिल लीजिए. इसके बाद मैं दौड़ते हुए लता जी के पास पहुंचीं. मन में बहुत कुछ कहने की इच्छा थी, लेकिन शब्द नहीं निकल पा रहे थे. तभी, लता दीदी ने खुद मुझे कहा कि उन्होंने मेरे गाने सुने हैं और मैं बहुत अच्छा गाती हूं.वो पल मेरे लिए खास हो गया. इस मुलाकात को मैं जीवन भर नहीं भूल सकती.’

इनपुट-एजेंसी

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *