महिलाओं के यौन शोषण मुद्दे पर बनी है तापसी की ‘अस्सी’, अनुभव सिन्हा को लेकर बोलीं- गलत होने की गुंजाइश बहुत कम

महिलाओं के यौन शोषण मुद्दे पर बनी है तापसी की ‘अस्सी’, अनुभव सिन्हा को लेकर बोलीं- गलत होने की गुंजाइश बहुत कम

Taapsee Pannu on Anubhav Sinha Aassi: तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्म ‘अस्सी’ को लेकर सुर्खियों में है. ये फिल्म भारत में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते यौन शोषण और कोर्टरूम ड्रामा के जरिए न्याया व्यवस्था पर बेस्ड है. जब से इस फिल्म का ट्रेलर आउट हुआ है तब से फिल्म को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. इसका डायरेक्शन अनुभव सिन्हा ने किया है. जिसे लेकर अब तापसी पन्नू ने खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने ना केवल अनुभव की तारीफ की बल्कि ये भी कहा कि वो कहानी को पर्दे पर बेहतरीन तरीके से पेश करते हैं.

कोर्टरूम ड्रामा तक सीमित नहीं
अस्सी से पहले तापसी पन्नू अनुभव सिन्हा संग कई मूवीज में काम कर चुकी हैं. जिसमें  ‘मुल्क’,’थप्पड़’ और ‘आर्टिकल 15’शामिल है. ऐसे में एक्ट्रेस अस्सी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. तापसी ने अनुभव सिन्हा के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को शानदार बताया. एक्ट्रेस ने कहा- ‘मैं अनुभव सिन्हा को सिर्फ कोर्टरूम ड्रामा तक सीमित नहीं रखना चाहती. उन्हें बहुत सी ऐसी चीजों को बेहतरीन तरीके से सामने लाने की कला आती है जो उनकी फिल्मों को ड्रामाई रूप से रियल और शानदार बनाती हैं. चाहे ‘मुल्क’ या ‘अस्सी’ जैसे कोर्टरूम ड्रामा हों या ‘थप्पड़’ और ‘आर्टिकल 15’ जैसी कहानियां, उनकी कहानी कहने का अंदाज बेहतरीन है और वह सच को सहजता से सामने लाते हैं.

फिल्में असरदार 

उन्होंने आगे बताया कि अनुभव सिन्हा जिंदगी की सच्चाई को इतनी आसानी से दिखाते हैं कि एक बार सामने आने के बाद उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. यही वजह है कि उनकी फिल्में इतनी असरदार बनती हैं. तापसी का मानना है कि जब कोई डायरेक्टर सबसे साधारण कहानियों को भी दमदार तरीके से पेश कर सकता है तो एक्टर उसके साथ सबसे सुरक्षित महसूस करता है.

digital products downlaod

 2026 की सबसे तगड़ी एक्शन थ्रिलर ‘द पैराडाइज’ की रिलीज डेट खिसकी आगे, अब फैंस को करना होगा और इंतजार

20 फरवरी को होगी रिलीज

उन्होंने कहा- ‘मुझे नहीं लगता कि कोई यह कह सकता है कि अनुभव की फिल्मों में किसी एक्टर ने अच्छा काम नहीं किया. अनुभव जो मटेरियल और सीन देते हैं, उनमें अगर एक्टर पूरी तरह कमिटेड है तो गलत होने की गुंजाइश बहुत कम रहती है.’आपको बता दें, ‘अस्सी’ में तापसी पन्नू के साथ लीड रोल में कनी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब नजर आएंगे. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा के स्पेशल अपीयरेंस भी हैं. ये 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

इनपुट-एजेंसी

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *