‘मन्नत आओ, दारू पीते हैं’, इस एक्टर को घर बुलाते थे शाहरुख खान, ठुकरा रहे थे ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ऑफर

‘मन्नत आओ, दारू पीते हैं’, इस एक्टर को घर बुलाते थे शाहरुख खान, ठुकरा रहे थे ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ऑफर

Manoj Pahwa on Shah Rukh Khan And Aryan Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्ट वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को लोगों ने काफी पसंद किया था. इस सीरीज के हर एक किरदार ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी. इस सीरीज में कई नए सितारों के साथ इंडस्ट्री के पुराने सितारे नजर आए थे. सीरीज में सबसे ज्यादा मनोज पाहवा के किरदार ने लोगों का दिल जाती था और काफी चर्चा में रहे थे. हाल ही में मनोज पाहवा ने खुलासा किया कि वे पहले इस किरदार के लिए तैयार नहीं थे.

रोल के लिए नहीं देना पड़ा था ऑडिशन 
फेमस वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड के एक्टर मनोज पाहवा ने हाल ही में मैशेबल इंडिया को एक इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ‘आर्यन ने मुझसे ऐसी चीजें करवाई, जिन्हें मैंने पहले कभी नहीं किया था. इस रोल के लिए मैंने कोई ऑडिशन नहीं दिया था. उसने मुझे केवल फोन किया और कहा कि वो चाहता है कि मैं ये रोल करूं. मैंने पहले तो मना कर दिया था. फिर मैंने स्क्रिप्ट मांगी और मेरे मैनेजर ने बताया कि शो की स्क्रिप्ट किसी को भी नहीं दी जा रही है. इससे मुझे थोड़ा बुरा लगा. मैं दिल्ली का हूं, तो मैंने सोचा ‘अच्छा’ मैं बी नहीं करूंगा. होगा अपने घर का, हम भी कम नहीं है.’ मैंने शाहरुख खान के साथ कुछ फिल्मों में काम किया था, लेकिन हमारा कोई खास निजी रिश्ता नहीं था.

‘टीम ने मुझे मनाया…’
एक्टर मनोज पाहवा ने आगे बताया कि ‘एक हफ्ते बाद मेरे मैनेजर ने फोन किया और कहा कि उन्होंने 4 अलग-अलग स्क्रिप्ट भेज दी हैं. मैंने उन्हें पढ़ा और मुझे काफी पसंद आई. जब आखिरकार मैं टीम से मिला, तो उन्होंने कहा ‘प्लीज किसी को मत बताना कि हमने आपको स्क्रिप्ट दी है, क्योंकि हमने किसी को भी स्क्रिप्ट नहीं दी. सिर्फ इसलिए दी क्योंकि आपने रोल ठुकरा दिया था. जब उन्होंने आखिरकार मुझे मनाया, तो उन्होंने मुझे ऐसी चीजें करवाई जो मैंने कभी नहीं की थी और अब दर्शकों से काफी अच्छा रिएक्शन मिल रहा है.’

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

SRK ने किया था दारू पीने के लिए मन्नत इनवाइट
एक्टर ने आगे बताया कि ‘कभी-कभी मैं सीन्स पर आपत्ति जताता था, लेकिन वो कहते ‘अच्छा लगेगा, सर!’ उन्होंने मुझे इतनी गालियां दिलवाईं मैं इससे सहज नहीं था. आर्यन ने मुझे कहा ‘सर आपके मुंह से गाली अच्छी लगती है.’ एक्टर के तौर मैं केवल सुझाव दे सकता हूं. आखिरी फैसला हमेशा डायरेक्टर का होता है. मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने शो को जिस तरह से बनाया, वो जबरदस्त शानदार निकला औ बेहद पॉपुलर हुआ. उन्होंने हमारे साथ बहुत सम्मान के साथ व्यवहार किया और समय पर पूरी पेमेंट दी.’ इसी बीच एक्टर ने शाहरुख खान के इनवाइट को भी याद किया और कहा कि ‘शाहरुख सर अक्सर सेट पर आया करते थे और कहते थे ‘मन्नत आओ, दारू पीते हैं.’

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *