ब्रेक लेने के दो हफ्ते बाद ही रिलीज हुआ नेहा कक्कड़ का नया सॉन्ग, लोग बोले- ‘ऐसे गानों में…’

ब्रेक लेने के दो हफ्ते बाद ही रिलीज हुआ नेहा कक्कड़ का नया सॉन्ग, लोग बोले- ‘ऐसे गानों में…’

Neha Kakkar New Song Mil Lena: अपनी प्यारी आवाज से लोगों का दिल जीतने वाली पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ बीते महीने जनवरी में करीब 15 दिन पहले बताया था कि वह ब्रेक पर जा रही हैं. सिंगर ने इसे बीच वजह निजी कारण बताया था. इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच तमाम कयासबाजी होने लगीं, वहीं नेहा कक्कड़ तमाम चाहने वाले फैंस चिंतित हो गए थे. सिंगर ने कुछ खास क्लियर नहीं किया था कि उनके ब्रेक लेने की असल वजह क्या थी. अब नेहा कक्कड़ ने नए सॉन्ग ‘मिल लेना’ के साथ धमाकेदार वापसी की है. उन्होंने इसका वीडियो शेयर किया है और लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं.

नेहा कक्कड़ का नया सॉन्ग ‘मिल लेना’ 4 फरवरी को हुआ रिलीज 
नेहा कक्कड़ ने अपने नए सॉन्ग ‘मिल लेना’ को अपने यूट्यूब चैनल पर 4 फरवरी यानी बुधवार को रिलीज किया है. इस गाने को पसंद किया जा रहा है. सॉन्ग ‘मिल लेना’ को नेहा कक्कड़ के साथ उनके भाई टोनी कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है. ये रोमांटिक सॉन्ग है, जिसमें इमोशन और दर्द दिखता है. दोनों सिंगर्स भाई-बहन की आवाज में ये गाना काफी प्यारा लग रहा है. नेहा कक्कड़ ने अपने नए गाने की झलक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिखाई है और लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, प्यारा गाना है. एक यूजर ने लिखा है, ऐसे गानों में आप अच्छे लगते हो. एक यूजर ने लिखा है, धांसू कमबैक. एक यूजर ने लिखा है, कितनी मीठी आवाज है.

नेहा कक्कड़ को गाने ‘कैंडी शॉप’ के लिए किया गया था ट्रोल
गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ का पिछला गाना ‘कैंडी शॉप’ काफी चर्चा में रहा और इसके लिए उन्हें काफी ट्रोलिंग सामना करना पड़ा था. दरअसल, इस गाने में अश्लील लिरिक्स और डांस मूव्स लोगों को पसंद नहीं आए थे. बताते चलें कि इस गाने को नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ ने कंपोज किया था. इसके कुछ दिनों बाद नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर ब्रेक लेने का पोस्ट शेयर किया था. फिलहाल, सिंगर ने अपने नए नए सॉन्ग ‘मिल लेना’ वापसी कर ली है और उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं.

digital products downlaod

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *