ब्रेकअप के 5 साल बाद फिर हुए साथ… एक्स बॉयफ्रेंड आसिम अजहर संग हनिया आमिर ने किया निकाह? वायरल वीडियो देख फैंस के उड़े होश!

ब्रेकअप के 5 साल बाद फिर हुए साथ… एक्स बॉयफ्रेंड आसिम अजहर संग हनिया आमिर ने किया निकाह? वायरल वीडियो देख फैंस के उड़े होश!

Hania Aamir-Asim Azhar’s Viral Wedding Video: सोशल मीडिया पर फैंस के बीच गॉसिप का हॉट टॉपिक रहने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर के फैंस देश-विदेश में हैं. उनकी खूबसूरती और चुलबुले अंदाज को हर कोई खूब पसंद करता है, जिसके चलते एक्ट्रेस कई बार अपनी फनी वीडियोज भी पोस्ट करती रहती हैं. मगर आज वो सोशल मीडिया पर अपनी किसी फनी वीडियो या फोटो के लिए नहीं बल्कि मैरिज की न्यूज को लेकर वायरल हो रही हैं. दरअसल एक्ट्रेस को हाल ही में अपने एक्स और पाकिस्तानी सिंगर आसिम अजहर को एक साथ प्राइवेट फंक्शन में शादी के कपड़ों में नाचते हुए देखा गया है. दोनों की वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से शेयर की जा रही है, जिससे फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि क्या इस कपल ने शादी कर ली है?

पाकिस्तान मीडिया ने किया शादी का दावा
एक पाकिस्तान मीडिया ने ये दावा किया कि एक्ट्रेस हनिया आमिर और आसिम अजहर रमजान 2026 के दौरान एक प्राइवेट मैरिज फंक्शन में अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे थे और जल्द ही दोनों शादी कर लेंगे. वहीं इस खबर के साथ वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर बवाल मच गया और फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया. इंटरनेट यूजर ने कमेंट कर सवाल पूछा कि ‘क्या ये सच में हो रहा है या अफवाह है?’ , तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कहीं ये सिर्फ कोई शूट तो नहीं.’ हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर अभी दोनों स्टार्स की ओर से किसी प्रकार का कन्फर्मेशन नहीं आया है.

कैसे हुई पहली मुलाकात
इस एक्स कपल की पहली मुलाकात एक पाकिस्तानी रैंप वॉक शो के दौरान हुई थी जब हनिया एक मॉडल के रूप में वॉक कर रही थीं. वहीं सिंगर आसिम अजहर रैंप वॉक पर अपनी सिंगिंग का जादू बिखरने के लिए शामिल हुए थे. इस रैंप वॉक पर सिंगर ने एक्ट्रेस के लिए एक गाना गाया था, जहां से दोनों के बीच एक रोमांटिक केमिस्ट्री की शुरुआत हो गई थी. वहीं रैंप वॉक में हनिया के लाल रंग के जोड़े की वीडियो भी खूब वायरल हुई थी.

2 साल बाद हुआ ब्रेकअप
हनिया आमिर और सिंगर आसिम अजहर ने अपने रिश्ते को साल 2018 ऑफिशियली एक्सेप्ट कर लिया, जिससे दोनों के फैंस खुशी से झूम उठे. लेकिन ये रिश्ता महज दो साल ही टिक पाया और साल 2020 में दोनों अलग हो गए. वहीं बाद में सिंगर आसिम ने एक्ट्रेस और मॉडल मेरुब अली से इंगेजमेंट कर ली. हालांकि उनका ये रिश्ता ज्यादा दिन तक चल नहीं पाया और उन्होंने जून 2025 में अपनी सगाई को तोड़ दिया. इंगेजमेंट टूटने के बाद अब आसिम को हनिया के साथ फिर से नाचते हुए देखा गया, जिससे दोनों की शादी की अफवाह तेजी से फैल गईं.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *