)
Udit Narayan First Wife Claims: कुमार सानू के बाद अब बॉलीवुड के फेमस सिंगर उदित नारायण की पहली बीवी रंजना ने उन पर आरोप लगाए हैं. रंजना ने ये शिकायत सिंगर के खिलाफ बिहार महिलाओं के पुलिस स्टेशन सुपौल में की. पुलिस स्टेशन में रंजना ने ना केवल उदित नारायण, बल्कि उनकी दूसरी वाइफ दीपा बल्कि दोनों भाइयों के खिलाफ भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
उदित नारायण की पहली बीवी ने लगाए आरोप
रंजना ने इस मामले को लेकर पुलिस स्टेशन में वकील करुणाकांत झा के साथ पहुंचीं. अपनी शिकायत में रंजना ने कहा कि ‘वो साजिश का शिकार हुई हैं. उनकी जानकारी के बिना उनके यूट्रस यानी कि गर्भाशय को निकाल दिया गया. रंजना ने दावा किया कि उन्हें इस बात का पता कई साल बाद इलाज के दौरान चला. रंजना ने बताया कि उन्होंन उदित नारायण से शादी 7 दिसंबर, 1984 को हिंदू रीति-रिवाज से की थी. इसके बाद उदित अपने करियर की वजह से 1985 में मुंबई चले गए.’
निकाला गया यूट्रस
रंजना ने कहा कि ‘इस दौरान उन्हें पता चला कि उन्होंने दीपा नाम की महिला से शादी कर ली. रंजना ने कहा कि वो लगातार पूछने के बाद भी उन्हें मिसलीड करते रहे. 1996 में एक मेडिकल ट्रीटमेंट की वजह से उदित और उनके भाई संजय कुमार झा और ललित नारायण झा ने दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर बिना उनकी सहमति के यूट्रस को निकाल दिया गया. उस वक्त अस्पताल में उदित की दूसरी बीवी दीपा नारायण भी मौजूद थीं.’
‘बिट्टू’ की होने जा ही तमिल में एंट्री, समझने के लिए बेलने पड़े काफी पापड़
हुई बेइज्जती
रंजना ने कहा कि 2006 में जब वो मुंबई आईं तो दीपा और उदित दोनों ने उन्हें घर में नहीं आने दिया. इसके बाद वो नेपाल अपने ससुराल गईं. जहां पर उनकी बेइज्जती की गई. इसके बाद से वो अपने पेरेंटल घर में रह रही हैं. रंजना ने कहा कि पहले उन्होंने सुपौल की फैमिली कोर्ट और महिला कमीशन में अप्रोच किया था. जहां पर उदित ने उन्हें बतौर वाइफ स्वीकार किया था और कॉम्प्रोमाइज एग्रीमेंट साइन किए थे. लेकिन, उदित अपने कमिटमेंट को पूरा करने में फेल हो गए.’ फिलहाल, इस मामले में महिला पुलिस स्टेशन इंचार्ज अंजू तिवारी ने कहा कि इस केस की शिकायत 3 दशक पहले केस को लेकर दर्ज हो गई है. ये मामला अंडर इन्वेस्टिगेशन है.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




