)
Aparshakti Khurana Tamil Debut: अपारशक्ति खुराना तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने को तैयार हैं. फिल्म ‘रूट’ में वह खास अंदाज में दिखेंगे, जिसमें उनके साथ गौतम राम कार्तिक लीड रोल में हैं. अपारशक्ति ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि ये प्रोजेक्ट उनके करियर के लिए बेहद खास है.
आने वाली है ‘रूट’
एक्टर ने बताया कि उन्होंने डायरेक्टर सूर्यप्रताप की वेब सीरीज ‘के’ देखी थी, जिससे वह इंप्रेस हुए. इसलिए उनके साथ काम करने का फैसला किया. अपारशक्ति ने बताया कि ‘रूट’ उनके अब तक के सभी प्रोजेक्ट से बहुत अलग है. इस फिल्म पर काम करने का अनुभव शानदार रहा.
तमिल मूवी में करेंगे डेब्यू
तमिल भाषा में एक्टिंग करने की चुनौती पर अपारशक्ति ने खुलकर बात की. उन्होंने कहा, ‘ऐसी भाषा में एक्टिंग करना मुश्किल है जिसमें आप सोच नहीं रहे होते. पहले इंग्लिश में सोचना पड़ता था, फिर उसे तमिल में ट्रांसलेट करना पड़ता था और उसके बाद परफॉर्मेंस देनी पड़ती थी. इससे नेचुरल बिहेवियर और अभिनय में बदलाव आ जाता था.’
काम करने के लिए एक्साइटेड
फ्लोर पर आने से पहले उन्होंने कई वर्कशॉप्स कीं, जिनमें तमिल भाषा को गहराई से समझने और उसमें सहज होने में मदद मिली. आज के समय में ऑडियंस भाषा की परवाह किए बिना अच्छी कहानी और सिनेमा को अपनाने लगी है. अपारशक्ति इस बदलाव से बहुत खुश हैं. उन्होंने बताया- ‘हम सब एक ही देश में रहते हैं. जब ऑडियंस हर भाषा के सिनेमा को पसंद करने लगी है, तो एक्टर, राइटर और डायरेक्टर को दूसरी भाषाओं में काम क्यों नहीं करना चाहिए? यह सबके लिए रोमांचक है. मैं अलग-अलग भाषाओं में काम करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं.’
इस फिल्म में आएंगे नजर
फिल्म ‘रूट: रनिंग आउट ऑफ टाइम’ को सूर्यप्रताप एस ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इसे वेरस प्रोडक्शंस के बैनर तले शेख मुजीब, राजाराजन ज्ञानसंबंदम, संजय शंकर और धनिष्ठा फर्नांडो ने प्रोड्यूस किया है. अपारशक्ति और गौतम राम कार्तिक के अलावा फिल्म में नारायण, भव्य त्रिखा, वाई जी महेंद्र, पावनी रेड्डी, लिंगा और आरजे आनंदी अहम भूमिकाओं में हैं.
इनपुट- एजेंसी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




