‘बहुत लोगों ने सपोर्ट किया’ राजपाल यादव की जमानत पर बोलीं पत्नी राधा; मैनेजर गोल्डी जैन का बयान आया सामने

‘बहुत लोगों ने सपोर्ट किया’ राजपाल यादव की जमानत पर बोलीं पत्नी राधा; मैनेजर गोल्डी जैन का बयान आया सामने

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस के चलते चर्चा में हैं. चेक बाउंस केस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद से उनके दिन और रातें जेल में ही कट रही हैं. फिलहाल एक्टर को राहत मिल गई है. इस खबर के सामने आने के बाद राजपाल यादव से फैंस खुशी से झूम उठे. वहीं, राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव का एक इंटरव्यू सामने आया है. इस इंटरव्यू के दौरान राधा यादव ने बताया मुश्किल समय में कौन उनके साथ खड़ा रहा.

राजपाल यादव की जमानत पर राधा यादव

एक्टर राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं. इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि राधा यादव का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है जिसमें वो कई बड़े खुलासे करती नजर आईं. राधा यादव ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘सब लोग उनके साथ खड़े हैं. इंडस्ट्री ने बहुत मदद की है. सबका बहुत-बहुत धन्यवाद जो आगे आकर मदद कर रहे हैं.’

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

ये भी पढ़ें: 1 घंटा 50 मिनट की वो धांसू फिल्म….11 साल बाद OTT पर मिली जगह, आते ही टॉप 10 में मारी बाजी; दिल जीत लेगी अरेंज मैरिज वाली लवस्टोरी

राधा यादव ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, राजपाल यादव ने फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों का शुक्रिया अदा किया जो उनके साथ खड़े हैं. राधा ने बताया कि उनका पूरा परिवार अभी एक साथ है और राजपाल के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि इंडस्ट्री से कई लोगों ने मदद की है, लेकिन अभी नाम और रकम के बारे में कुछ नहीं बता सकतीं. आपको बता दें कि राधा यादव का ये इंटरव्यू राजपाल यादव की रिहाई से पहले का है.

क्या बोले राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी

16 फरवरी को 1.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद उन्हें अंतरिम जमानत दी गई. इस बात की पुष्टि उनके मैनेजर गोल्डी ने की. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा, “हां, यह सच है कि राजपाल सर को जमानत मिल गई है. यह हमारे लिए बहुत खुशी और राहत की बात है.” गोल्डी ने यह भी बताया कि राजपाल यादव जल्द ही इस मामले पर सार्वजनिक रूप से बात करेंगे. उन्होंने कहा, “वह एक-दो दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और पूरे मामले पर अपनी बात रखेंगे. तब तक हम ज्यादा कुछ नहीं कह सकते.”

फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है राजपाल और राधा की लव स्टोरी 

राजपाल और राधा की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. साल 2002 में फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पाय’ की शूटिंग के दौरान राजपाल कनाडा गए थे. वहां एक कॉमन फ्रेंड ने उनकी मुलाकात राधा से कराई. दोनों कनाडा के कैलगरी शहर में एक कॉफी शॉप में मिले. इस मुलाकात में दोनों ने अपने निजी और पेशेवर जीवन के बारे में खुलकर बात की और 10 दिन की मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे.

ये भी पढ़ें: 3 मिनट 40 सेकेंड का वो क्लासिक गाना…जिसने म्यूजिकल हिट में आबरू लुटने का दर्द, 54 साल पहले इस गाने का रचा था इतिहास; आज भी सुनते ही सिहर उठता है दिल

फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पाय’ की शूटिंग पूरी होने के बाद राजपाल भारत लौट आए, लेकिन उनकी और राधा की दोस्ती फोन कॉल्स के जरिए बरकरार रही. करीब 10 महीने तक लगातार बातचीत के बाद राधा ने भारत शिफ्ट होने का फैसला लिया. इसके बाद 10 जून 2003 को दोनों ने शादी कर ली. राजपाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में फिल्म ‘दिल क्या करे’ से की थी. भले ही उन्हें शुरू में बड़े रोल न मिले, लेकिन अपने शानदार कॉमिक अंदाज से उन्होंने बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया. आज वह दर्शकों के चहेते कलाकारों में से एक हैं.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *