)
Parth Samthaan Alerts Fans on Fake Account: आजकल सोशल मीडिया पर सेलेब्स हो या फिर आम…इतने कांड उनके नाम पर हो जाते हैं कि आए दिन कोई ना कोई सोशल मीडिया पर अलर्ट जारी करता है. फैंस को इसी धोखे से बचाने के लिए टीवी एक्टर पार्थ समथान ने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीन शॉट शेयर किया. जिसमें फैंस को बताया कि कोई उनकी फोटो लगाकर फेक अकाउंट बनाया है. इससे बचकर रहें. एक्टर का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.
स्नैपचैट पर बनाया फर्जी अकाउंट
एक्टर ने बताया कि उनका ये फेक अकाउंट किसी ने स्नैपचैट पर उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करके बनाया है. एक्टर ने स्क्रीनशॉट में लिखा- ‘जिस शख्स ने ये अकाउंट मेरे नाम से फर्जी बनाया है. वो मेरा नाम का इस्तेमाल करके वीडियो कॉल करके लड़कियों से अनुचित फोटोज मांग रहा है. मेरी आपसे गुजारिश है कि इस स्नैपचैट अकाउंट को रिपोर्ट करें और जितना जल्दी हो सके इस अकाउंट को ब्लॉक करें.’
कई पॉपुलर शोज में किया काम
पार्थ समथान ने कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया है. जिसमें ‘कैसी ये यारियां’ और ‘कसौटी जिंदगी की 2’ शामिल हैं. इसके अलावा ‘सावधान इंडिया’, ‘ये है आशिकी’ और ‘प्यार तूने क्या किया’ शामिल है. इन टीवी शोज में से पार्थ को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी कैसी ये यारियां सीरियल से मिली थी. इसके अलावा ‘कसौटी’ में अनुराग बसु के रोल से. लेकिन,’सीआईडी’ में एसीपी प्रद्युमन का रोल निभाकर काफी बैकलैश का सामना करना पड़ा था. क्योंकि इस शो में इन्होंने शिवाजी साटम को रिप्लेस किया था. जिसे लोग एक्सेप्ट नहीं कर पा रहे थे. हालांकि, एक्टर ने जल्द ही इस रोल से बाद में किनारा कर लिया. आपको बता दें, पार्थ इस वक्त ‘सेहर-होने को है’ सीरियल में माहिद नियाजी के किरदार में नजर आ रहे हैं. ये शो बीते साल 2025 को टेलीकास्ट हुआ था और लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






