फैमिली प्रेशर, भद्दे कमेंट्स…34 साल की इस हसीना ने चुकाई सपनों की कीमत, फिर सलमान खान का शो बना टर्निंग प्वाइंट, आज बनीं इंडस्ट्री की ‘डांसिंग क्वीन’

फैमिली प्रेशर, भद्दे कमेंट्स…34 साल की इस हसीना ने चुकाई सपनों की कीमत, फिर सलमान खान का शो बना टर्निंग प्वाइंट, आज बनीं इंडस्ट्री की ‘डांसिंग क्वीन’

34 Year Old Dancing Queen: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाना कोई आम बात नहीं है. मगर इस हसीना ने विदेशी मूल के होने के बावजूद अपनी मेहनत और टैलेंट से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई. आज हम जिस हसीना के बात करे रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि ‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही हैं, जिनका जन्म आज 6 फरवरी को हुआ था. सफल फिल्मों में अपने शानदार डांस के स्टेप्स डाल चुकीं नोरा को काफी पसंद किया जाता है. हालांकि, करियर बनाने का उनका सफर आसान नहीं बल्कि मुश्किल भरा रहा. शुरुआत में उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा, खासकर भाषा और फैमिली प्रेशर की वजह से. नोरा एक कनजरवेटिव फैमिली से आती हैं, उनके घर में डांस को लेकर सख्ती थी.

सलमान के शो ने बदली हसीना की जिंदगी 
नोरा ने अपने करियर में आने वाली मुश्किलों के बारे में खुलकर बात करते हुए एक इंटरव्यू में बताया कि वो अपने कमरे में छिप-छिपाकर डांस की प्रैक्टिस करती थीं, ताकि परिवार को पता न चले. बाहर निकलकर ऑडिशन देने जातीं, लेकिन हिंदी न आने की वजह से मुश्किलें बढ़ जातीं. लोग उनका मजाक उड़ाते और कई बार तो भद्दे कमेंट्स का सामना भी करना पड़ता. कई बार तो वह रो पड़ती थीं. तमाम मुश्किलों के बीच नोरा और उनके करियर दोनों के लिए सलमान खान का शो ‘बिग बॉस’ टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ. नोरा ने ‘बिग बॉस’ के 9वें सीजन में वाइल्ड कार्ड एंट्री लीं. शुरुआत में उन्हें दिक्कत हुई लेकिन शो के दौरान उनके डांस, परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया. ‘बिग बॉस’ ने उन्हें घर-घर पहुंचाया और लोकप्रिय बनाने में मदद की. यही नहीं इस शो ने उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोल दिए.

हिंट गानों का रिकॉर्ड
‘बिग बॉस’ के बाद नोरा की किस्मत पलट गई. उन्हें ‘सत्यमेव जयते 2’ में ‘कमरिया’ गाने से बड़ा ब्रेक मिला, जो सुपरहिट हुआ. उसके बाद ‘दिलबर’, ‘ओ साकी साकी’, ‘गुलाबी’ जैसे गाने आए, जिनमें उनका डांस देखकर लोगों ने तालियां बजाई और सराहना की. आज नोरा को ‘डांसिंग क्वीन’ भी कहा जाता है. उनके इंस्टाग्राम पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं और उनके डांस को पसंद करने वालों की लिस्ट भी लंबी है, उनका हर स्टेप वायरल होता है. नोरा ने कई इंटरव्यू में बताया कि ‘बिग बॉस’ उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट था. उससे पहले लोग उन्हें सिर्फ एक विदेशी लड़की समझते थे, लेकिन शो ने उनकी मेहनत और जज्बे को दिखाया. वहीं आज नोरा, रैपर बादशाह के म्यूजिक टूर में भी नजर आती हैं, जिसमें विदेशी दर्शक उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं.  

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

नोरा फतेही नेटवर्थ 
नोरा फतेही के करियर की शुरुआत भले ही मुश्किलों के साथ हुई हो, मगर आज वो इंडस्ट्री की हाईएस्ट पैड डांसिंग क्वीन बन गई हैं. वो अपने एक गाने के लिए लगभग 2 करोड़ रुपए की तगड़ी रकम वसूलती हैं. वहीं बात करें नोरा की नेटवर्थ की तो, खबरों के मुताबिक वो 30-50 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालकिन हैं. नोरा ने ये इनकम सिर्फ म्यूजिक वीडियो से नहीं बल्कि वेब सीरीज से भी कमाई है. हाल ही में ईशान खट्टर और भूमि पेनडेकर की वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ में वो नजर आई थीं.  

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *