)
Bhooth Bangla Release Date Changed: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है. पहले यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे प्रीपोन कर 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है. यानी दर्शकों को अक्षय कुमार की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के लिए अब एक महीने कम इंतजार करना होगा. अक्षय कुमार की भूत बंगला अब मई नहीं, बल्कि अप्रैल महीने में ही रिलीज हो रही है. सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े एक ग्राफिक वीडियो के जरिए नई तारीख का ऐलान किया गया है. 32 सेकंड के प्रोमो में डरावने अंदाज में फिल्म का अपडेट शेयर किया है.
अब 10 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की है. अक्षय ने एक वीडियो साझा किया है, इसमें एक काली बिल्ली नजर आती है. डरावनी आंखों वाली ये बिल्ली कैलेंडर पर 15 मई की तारीख को पंजे से नोच देती है. इसके बाद बिल्ली अप्रैल के महीने में कैलेंडर पर गिरे दूध को चाटती है, जहां पर 10 तारीख सामने आती है. इसके साथ ही ये घोषणा की जाती है कि ‘भूत बंगला’ अब 25 मई की जगह 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसको शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा, ‘भूत बंगला का काउंटडाउन फिर से शुरू करते हैं. फिल्म 25 मई को नहीं बल्कि 10 अप्रैल को रिलीज होगी. मिलते हैं थिएटर्स में.’
सलमान की फिल्म से होगा भूत बंगला का क्लैश
दिलचस्प बात यह है कि भूत बंगला की रिलीज के एक हफ्ते बाद ही सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) भी रिलीज हो रही है. सलमान खान की फिल्म के साथ अक्षय कुमार की फिल्म का क्लैश किसके लिए मुसीबत बनता है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




