)
Priyanka Chopra James Bond 26: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार इसकी वजह है ‘जेम्स बॉन्ड’ की अगली फिल्म से जुड़ी अटकलें. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने 007 फ्रेंचाइजी को लेकर एक बड़ा हिंट दिया, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया. अमेजन एमजीएम के हाथों में क्रिएटिव कंट्रोल जाने के बाद से इस सीरीज को लेकर काफी बातें हो रही हैं.
प्रियंका ने इस फ्रेंचाइजी को लेकर सीधे तो कुछ नहीं कहा, लेकिन इतना जरूर इशारा किया कि अब ये प्रोजेक्ट पहले से ज्यादा ग्लोबल हो सकता है. अपने हालिया इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा, ‘अब ये सच में ग्लोबल हो सकता है. हां, हाथ बदल सकते हैं. मैं सच में ये देखने के लिए उत्सुक हूं कि वे कौन सा रास्ता चुनते हैं’. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई. कई फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि क्या वे अगली बॉन्ड गर्ल हो सकती हैं?
क्या अलगी ‘बॉन्ड गर्ल’ होंगी प्रियंका चोपड़ा?
एक यूजर ने लिखा, ‘#PriyankaChopraJonas को अगली बॉन्ड गर्ल माना जा रहा है???!!!! Holy sh!t’. तो दूसरे ने पूछा, ‘क्या प्रियंका चोपड़ा अगली बॉन्ड गर्ल होंगी???’. कुछ लोगों ने तो ये भी उम्मीद जताई कि अगर ऐसा होता है तो ये शानदार होगा. एक फैन ने लिखा, ‘उम्मीद है कि ये सच हो जाएगा… डेनिस विलेन्यूवे की ओर से उन्हें डायरेक्ट किए जाने का विचार…’. इन चर्चाओं के बीच प्रियंका ने एक और इंटरव्यू में ‘डॉन’ और ‘कृष’ फ्रेंचाइजी में वापसी को लेकर भी हिंट दिए.
‘डॉन’ और ‘कृष’ फ्रेंचाइजी पर भी की बात
उन्होंने बातचीत में कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मैं उनमें से किसी के बारे में बात कर पाऊंगी या नहीं’. इस पर महेश बाबू ने मजाक में कहा, ‘फिर कुछ हो रहा है’. हालांकि, इन तीनों प्रोजेक्ट्स को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेजन के साथ प्रियंका की लंबी साझेदारी ने भी इन अटकलों को हवा दी है. वे पहले ‘सिटाडेल’ सीरीज में नजर आ चुकी हैं और ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ काम कर चुकी हैं.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




