पापा बनने पर फूले नहीं समा रहे सुपरस्टार राम चरण, फैंस को दिया जबरदस्त तोहफा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गिफ्ट

पापा बनने पर फूले नहीं समा रहे सुपरस्टार राम चरण, फैंस को दिया जबरदस्त तोहफा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गिफ्ट

Ram Charan: साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना हाल ही में माता-पिता बने है. एक्टर की पत्नी और बिजनेसवुमन उपासना ने ट्विंस को जन्म दिया है. कपल एक बेटा और एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं, जिसकी बात सुनने के बाद उनके फैंस काफी खुश है और फूले नहीं समा रहे. सोशल मीडिया पर हर कोई कपल को जमकर बधाई दे रहा है.

राम चरण ने दिया फैंस को खास तोहफा 
सुपरस्टार के फैंस ने हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में घेर लिया था, जहां फैंस ने एक्टर की खुशी पर जमकर जश्न मनाया था. फैंस ने खुशी को जाहिर करते हुए अस्पताल के बाहर केक कट किया था और कपल को पेरेंट्स बनने पर बधाई दी थी. इसी बीच अब फैंस के प्यार का शुक्रिया अदा करते हुए सुपरस्टार राम चरण ने फैंस को खूबसूरत तोहफा दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर राम चरण के एक फैन ने एक वीडियो शेयर की है. वीडियो में एक गिफ्ट बॉक्स दिख रहा है, जिस पर राम चरण और उनकी पत्नी उपासना की फोटो लगी हुई है. इस बॉक्स के अंदर चांदी की प्लेट, दो कटोरी और दो चम्मच दिख रहे हैं. कटोरियों में लड्डू रखे हुए हैं. बॉक्स के ऊपर बच्चों के जन्म की तारीफ यानी 31 जनवरी 2026 भी लिखा हुआ है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. कपल ने काफी खास अंदाज में फैंस को थैंक्यू कहा है.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

साउथ इंडस्ट्री के काफी पॉपुलर कपल्स 
बता दें कि राम चरण और उपासना साउथ इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. उपासना एक सफल बिजनेस वुमन भी है और दोनों एक स्पोर्ट्स क्लब में मिले थे. शुरुआत में दोनों के बीच काफी लड़ाई होती थी. लेकिन धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के क्लोज आ गए और अब 5 साल बाद भी दोनों एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं. साल 2012 में कपल ने रॉयल शादी की थी और अब दो बच्चों के पेरेंट्स बने है.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *