पहली फिल्म में निभाया भाई-बहन का रोल, फिर एक-दूसरे को ही दे बैठे दिल, 5 साल तक छिपाया रिश्ता, आज हैं 2 बच्चों के माता-पिता

पहली फिल्म में निभाया भाई-बहन का रोल, फिर एक-दूसरे को ही दे बैठे दिल, 5 साल तक छिपाया रिश्ता, आज हैं 2 बच्चों के माता-पिता

Indian Cinema Celebrity: कभी-कभी असल जिंदगी की कहानी फिल्मों से भी ज्यादा दिलचस्प होती है. साउथ सिनेमा की एक मशहूर जोड़ी की लव स्टोरी भी कुछ ऐसी ही है. सोचिए, एक फिल्म में भाई-बहन का किरदार निभाने वाले कलाकारों ने अगली ही फिल्म में एक-दूसरे के साथ रोमांस किया और फिर कुछ सालों बाद दोनों ने असल जिंदगी में शादी कर की. ये किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं, बल्कि सच में घटी कहानी है.

साल 1988 के आखिर में एक यंग एक्टर ने मलयालम सिनेमा में कदम रखा. अपनी पहली ही फिल्म में उनकी को-स्टार ने उनकी बहन का रोल निभाया. पर्दे पर दोनों भाई-बहन का ऐसा किरदार निभाया कि दर्शकों को लगने लगा कि वे सच में भाई-बहन हैं. किसी को अंदाजा भी नहीं था कि आगे चलकर यही ऑन-स्क्रीन भाई-बहन इंडस्ट्री के सबसे मशबूर कपल बन जाएंगे. दोनों ने कुछ महीनों बाद दोनों फिर साथ नजर आए.

साउथ सिनेमा की यूनिक लव स्टोरी 

हालांकि, इस बार कहानी बदल चुकी थी. इस फिल्म में दोनों ने रोमांटिक किरदार निभाए थे. गानों में रोमांस, आंखों में झिझक और मुस्कान में अपनापन दिखने लगा. शूटिंग के दौरान भी दोनों की बातचीत बढ़ने लगी. साथ बिताया समय दोस्ती को गहराई देने लगा. धीरे-धीरे ये रिश्ता प्रोफेशनल से पर्सनल बन गया. ये कलाकार थे मलयालम सिनेमा के सितारे जयराम (Jayaram) और पार्वथी (Parvathy). दोनों ने पहली बार 1988 की फिल्म Aparan में साथ काम किया.

24 साल पुरानी वो सबसे बड़ी डिजास्टर… 2 करोड़ के बजट में कमाए सिर्फ 70 लाख, लेकिन 9 में से 3 गानों ने किया ऐसा कमाल, आज भी खूब सुनते हैं लोग

पहले निभाया भाई-बहन का किरदार, फिर बने लवर्स 

जहां पार्वथी ने जयराम की बहन का किरदार निभाया. उसी साल रिलीज हुई ‘विटनेस’ में दोनों रोमांटिक लीड के तौर पर दिखे. साथ काम करते-करते उनका रिश्ता असल जिंदगी में भी गहराता गया. करीब 5 साल तक दोनों ने अपने रिश्ते को पर्सनल रखा. बताया जाता है कि उस दौर में वे हाथ से लिखे किरदारों और रिकॉर्डेड मैसेज के जरिए एक-दूसरे से जुड़े रहते थे. इस दौरान उन्होंने लगभग 12 फिल्मों में साथ काम किया.

fallback

आज भी साथ हैं ये दोनों कलाकार 

उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी दर्शकों की पसंद बन गई. लोगों को उनकी सादगी और सहज अभिनय बहुत भाता था. 7 सितंबर 1992 को दोनों ने शादी कर ली. ये खबर सुनकर उनके फैंस बेहद खुश हुए. शादी के बाद पार्वथी ने परिवार को प्रायोरिटी दी, जबकि जयराम ने अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाया. आज भी ये जोड़ी साउथ सिनेमा की सबसे सम्मानित जोड़ियों में गिनी जाती है. दो बच्चों के साथ उनका परिवार खुशहाल है.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *