‘पद्मावत’ के बाद संजय लीला भंसाली फिर रचेंगे इतिहास, पर्दे पर देखेगी सोमनाथ की महागाथा, इस बार बड़ी शख्सियत के साथ मिलाया हाथ

‘पद्मावत’ के बाद संजय लीला भंसाली फिर रचेंगे इतिहास, पर्दे पर देखेगी सोमनाथ की महागाथा, इस बार बड़ी शख्सियत के साथ मिलाया हाथ

Jai Somnath : बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली एक न्यू स्टोरी की अनाउंसमेंट कर दी है, जिसमें भारत की ऐतिहासिक कहानी ‘जय सोमनाथ’ के बारे में दिखाया जाएगा. इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी क्रिएटिव पावर का मैजिक फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. संजय लीला भंसाली ने अपने अगले वेंचर की अनाउंसमेंट करते हुए बताया कि फिल्म ‘जय सोमनाथ’ साल 2027 में वर्ल्ड वाइड रिलीज होगी. फिल्ममेकर ने इस अनाउंसमेंट के साथ एक इमोशनल लाइन को लिखते हुए कहा, ‘मंदिर तोड़ा जा सकता है, आस्था नहीं.’ इस फिल्म को केतन मेहता डायरेक्ट करेंगे, जो कि हिस्टोरिकल स्टोरी को सपोर्ट करने के लिए जाने जाते हैं. वहीं फिल्म के टाइटल से पता चलता है कि ये कहानी भगवान शिव से जुड़ी होगी. 

संजय लीला भंसाली और केतन मेहता का कोलेब
संजय लीला भंसाली फिल्म ‘जय सोमनाथ’ को अपने प्रोडक्शंस हाउस भंसाली के अंडर प्रेजेंट करेंगे, जिसे केतन मेहता द्वारा डायरेक्ट किया जाएगा. ये फिल्म दो बड़े फिल्ममेकर्स के बीच एक बड़ा कोलेबोरेशन है जो अपने स्केल और कहानी को पर्दे पर कहने की गहराई के लिए जाने जाते हैं. वहीं साल 2027 में रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर लोगों की उम्मीदें अब और भी बढ़ती जा रही है. हालांकि, अभी तक फिल्म की कास्ट और स्टोरी लाइन के बारे में ज्यादा अपडेट नहीं दी गई है. लेकिन संजय लीला भंसाली की अनाउंसमेंट के बाद सिनेमा लवर्स के बीच इस अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटमेंट पीक पर है. 

क्या कहती है ‘जय सोमनाथ’ की कहानी?
भंसाली की इस नई कहानी की बाकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. लेकिन फिल्म का टाइटल और टैगलाइन से साफ पता चल रहा है कि कहानी लोगों के विश्वास, आस्था और इतिहास पर आधारित है. सोमनाथ का नाम सुनते ही सबसे पहला ख्याल ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर का आता है, जो सदियों से कई हमलों और फिर से बनने के कारण चर्चा में रहता है. वहीं अगर भंसाली की पुरानी फिल्मों को देखा जाए तो ऑडियंस इमोशन, ड्रामा और बड़ी कहानी कहने के अंदाज से भरी एक शानदार कहानी की उम्मीद जरूर लगाए हैं.

digital products downlaod

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *