)
O Romeo Controversy : शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. वहीं फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसके बैन की मांग होने लगी है. साजिद नाडियाडवाला और विशाल भारद्वाज की फिल्म की मामला अब कोर्ट पहुंच चुका है. गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने मुंबई की सिविल कोर्ट में फिल्म को लेकर याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट पर रोक की मांग की है. हुसैन उस्तरा की बेटी ने याचिका में अपने पिता की अनऑथराइज्ड बायॉग्राफी फिल्म में किरदार को गलत तरह से प्रोजेक्ट करने का आरोप लगाया है.
6 फरवरी को होगी सुनवाई
गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने फिल्म के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला, विशाल भारद्वाज और जर्नालिस्ट-राइटर हुसैन जैदी के खिलाफ मुकादमा दर्ज कराया है. सनोबर शेख की इस याचिका की सुनवाई 6 फरवरी को होगी, तो वहीं इस फिल्म की रिलीज डेट 13 फरवरी है, जिससे फिल्म की रिलीज डेट पर खटरा मंडरा रहा है.
नया गाना हुआ रिलीज
बात करें फिल्म की कहानी पर तो, ये फिल्म हुसैन जैदी की बुक ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर बेस्ड है, जिसमें शाहिद कपूर उस्तरा के किरदार में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी, अविनाश तिवारी, रणदीप हुड्डा, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर दिखाई देंगे. बीते दिन सोमवार को फिल्म की एक और नया गाना रिलीज किया गया है ‘इश्क का फीवर’, जिसमें अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है. इस फिल्म के लिए फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. लेकिन अब इस मामले के चलते हो सकता है इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जाए. हालाकिं मेकर्स की ओर से इस मुद्दे पर अबी तक कोई सफाई पेश नहीं कि गई है.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




