)
Sunil Thapa Dies at 68: हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुख खबर सामने आ रही हैं, जिसने फैंस का भी दिल तोड़ दिया. मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन 3’ से लेकर प्रियंका चोपड़ा की ‘मैरी कॉम’ फिल्म में अपने दमदार अभिनय का हुनर दिखा चुके एक्ट्रेस अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनका 68 साल की उम्र में निधन हो गया. हम यहां सुनील थापा की बात कर रहे हैं, जो नेपाल सिनेमा का जाना-माना चेहरा हैं, जिन्होंने कई नेगेटिव रोल प्ले किए हैं.
सुनील थापा की शुक्रवार सुबह काठमांडू के नॉर्विक अस्पताल में इलाज के दौरान तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. सुनील थापा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बॉलीवुड से की थी. साल 1981 में आई हिंदी फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से उन्होंने डेब्यू किया. इसके बाद ‘आज की आवाज’ और ‘मानव हत्या’ जैसी फिल्मों में नजर आए. ‘मानव हत्या’ में उन्होंने पुलिस कॉन्स्टेबल बाजीराव काले का किरदार निभाया.
80 के दशक में बनाई थी इंडस्ट्री में पहचान
80 और 90 के दशक में वे कई हिंदी फिल्मों का हिस्सा रहे और इंडियन सिनेमा में अपनी पहचान बनाने लगे. हिंदी फिल्मों के बाद सुनील थापा ने नेपाली सिनेमा का रुख किया. साल 1989 में आई नेपाली फिल्म ‘चिनो’ में उनका किरदार ‘रेटे कैलो’ उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बन गया. इस किरदार ने नेपाली फिल्मों में विलेन की परिभाषा ही बदल दी. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार दमदार भूमिकाएं निभाते रहे.
300 से ज्यादा नेपाली फिल्मों में किया काम
अपने लंबे करियर में सुनील थापा ने 300 से ज्यादा नेपाली फिल्मों में काम किया. ‘देउकी’, ‘प्रभिशा’, ‘थुलदाई’, ‘आगो’, ‘तन ता सरै बिग्रिस नि बद्री’, ‘यो माया को सागर’, ‘जेठो कान्छो’, ‘बसंत ऋतु’ और ‘कर्म योद्धा’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी याद किए जाते हैं. उन्होंने साबित किया कि एक कैरेक्टर एक्टर भी पूरी फिल्म पर भारी पड़ सकता है. सुनील थापा ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया.
हिंदी सिनेमा के साथ कई इंडस्ट्री में किया काम
साल 2014 में आई फिल्म ‘मैरी कॉम’ में उन्होंने एम. नरजित सिंह का रोल निभाया, जिसे खूब सराहा गया. इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर नॉमिनेशन भी मिला. बाद में वे ‘सरकार राज’, ‘बॉर्डर’, ‘निरहुआ चलल लंदन’ और तेलुगु फिल्म ‘मिराई’ में भी नजर आए. फिल्मों के साथ-साथ सुनील थापा नेपाली टेलीविजन का भी जाना-पहचाना चेहरा थे. साल 2006 से 2017 तक उन्होंने मशहूर टीवी सीरियल ‘मेरी बस्सै’ में ‘शेर सिंह मामा’ का किरदार निभाया.
आखिरी बार ‘द फैमिली मैन 3’ में नजर आए थे एक्टर
इस रोल में उनकी कॉमिक टाइमिंग और सादगी को लोगों ने खूब पसंद किया. साल 2019 के बाद वे ‘डियर जिंदगी’ सीरियल में नजर आए. उनको आखिरी बाद 2025 में आई सबसे ज्यादा देखे जाने वाली सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ में देखा गया. जिनमें उन्होंने अपने दमदार अभिनय से लोगों का खूब दिल जीता. उनके जाने से नेपाली सिनेमा और टीवी जगत में एक बड़ी खामोशी छा गई है. फैंस सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




