)
Dhurandhar Made New Record: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) के पहले पार्ट का क्रेज लोगों के सिर से नीचे नहीं उतर रहा कि कुछ दिनों बाद दूसरा पार्ट भी थिएटर में आने वाला है. धुरंधर के पहले पार्ट ने 1300 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था और कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया था. लेकिन, अब इस फिल्म ने रिलीद के दो महीने बाद एक और नया रिकॉर्ड बनाया है. इस रिकॉर्ड के साथ ही RRR, KGF Chapter 2 के अलावा एनिमल के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है.
दो पार्ट में होगी रिलीज
‘धुरंधर’ एक लंबी फिल्म है. लेकिन, कहा जा रहा है कि रिलीज से कुछ हफ्ते पहले ही मेकर्स ने डिसाइड किया कि इसे दो पार्ट में रिलीज करेंगे. ये स्ट्रेटजी काम आई और ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साल 2025 की फिल्म बन गई. ‘धुरंधर’ ने भारत में 1004 करोड़ का कलेक्शन किया. जबकि ओवरसीज में $33 million का. ऐसे में प्रोड्यूसर का शेयर 360 करोड़ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर और ओवरसीज में $15 million रहा.
सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली मूवी
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 140 करोड़ डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स से खरीदा. यान की मूवी से टोटल रिकवरी 650 करोड़ की हुई. इसका प्रोडक्शन बजट 400 करोड़ था और उसे दो भागों में डिवाइड किया गया. इसके अलावा फिल्म की मार्केटिंग कॉस्ट करीबन 250 करोड़. यानी कि फिल्म ने सब कुछ निकालकर 400 करोड़ का प्रॉफिट मिला. जो कि अब तक की भारतीय फिल्मों में सबसे ज्यादा है.
‘धुरंधर’ ने कई फिल्मों को पछाड़ा
‘धुरंधर’ से बाकी फिल्मों का कम्पेरिजन करें तो शाहरुख खान की ‘जवान’ ने 400 करोड़, ‘पठान’ ने 330 करोड़, ‘एनिमल’ ने 250 करोड़ का प्रॉफिट कमाया था. लेकिन, ‘गदर’ और ‘स्त्री 2’ दोनों फिल्में इस लिस्ट में मात खा गई. सिर्फ ‘जवान’ ही ऐसी फिल्म है जो शाहरुख खान की पॉपुलैरिटी की वजह से इतना प्रॉफिट कमा पाई.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




