)
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर मेकर्स ने बुधवार को रिलीज कर दिया है, जिसमें प्यार को किसी परी कथा की तरह नहीं, बल्कि एक अनुभव के तौर पर दिखाया गया है. फिल्म का ट्रेलर एक आधुनिक प्रेम कहानी को दिखाता है, जो परफेक्शन की दौड़ नहीं लगाती, बल्कि इमोशनल सच्चाई और असल जिंदगी के रिश्तों को अपनाती है.
‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर रिलीज
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर जारी किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “हर प्यार की कहानी परफेक्ट नहीं होती, लेकिन कुछ कहानियां खूबसूरत होती हैं. अब समय है एक प्यार भरी कहानी का हिस्सा बनने का. फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इस वैलेंटाइन्स डे, प्यार से प्यार और गहरा हो जाएगा. दो दीवाने शहर में 20 फरवरी को रिलीज होगी.”
1 मिनट 58 सेकंड के ट्रेलर में दो अधूरे लोग दिखाए गए हैं, जो एक-दूसरे को पूरा करने की कोशिश नहीं करते. वे धीरे-धीरे एक-दूसरे को समझना सीखते हैं. फिल्म में मृणाल और सिद्धांत मुख्य भूमिका में हैं. उनके किरदार ऐसे हैं जो खुद को अभी भी समझने की कोशिश में हैं. इसमें दिखाया गया है कि रिश्ता खामोशी, चुपके से देखने, अधूरी बातों और उन फैसलों से बनता है जो एक बार लिए जाने के बाद लंबे समय तक दिल पर असर छोड़ते हैं.
इस वैलेंटाइन प्यार होगा और भी गहरा
फिल्म में प्यार को किसी परी कथा की तरह नहीं, बल्कि एक सच्चे अनुभव के रूप में दिखाया गया है. दो लोग शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी में मिलते हैं और बिना जबरदस्ती के एक-दूसरे के साथ जुड़ते हैं. ट्रेलर में गलतफहमियां, सोसायटी का प्रेशर और अपनी कमियों से जूझना जैसे मुद्दे भी झलकते हैं.
रवि उद्यावर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ को संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसमें प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार भी हैं. फिल्म की कहानी एक अनोखे और खूबसूरत रोमांस को दर्शाती है. फिल्म में अन्य कलाकारों में इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयेशा रजा, संदीपा धर समेत कई नाम शामिल हैं. यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




