थ्रिलर, रोमांस और एक्शन… इस हफ्ते ओटीटी पर डबल धमाका, ये फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज

थ्रिलर, रोमांस और एक्शन… इस हफ्ते ओटीटी पर डबल धमाका, ये फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज

OTT New Release This Week: हर हफ्ते ओटीटी के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. ऐसे में हम आपके लिए 23 से लेकर 28 फरवरी के बीच रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की जानकारी लेकर आए हैं. यह हफ्ता हिंदी, मलयाली और अंग्रेजी फिल्मों और सीरीज से भरा रहेगा, जिसमें थ्रिलर और सस्पेंस का मिक्स कॉकटेल फैंस को देखने के लिए मिलने वाला है.

द ब्लफ
प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’ 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म सिर्फ अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी. सस्पेंस और एक्शन से भरी फिल्म में पीसी एक समुद्री डाकू का रोल प्ले कर रही हैं, जिसका जीवन तब बदल जाता है, जब उनका अतीत यानी पूर्व प्रेमी आंखों के सामने वापस आ जाता है. कहानी बदला लेने और खजाने की तलाश को दिखाती है, जो एक आइलैंड पर छिपा है.

पैराडाइज
सीरीज ‘पैराडाइज’ का दूसरा सीजन 23 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर आएगा. दूसरे सीजन में पहली कहानी को जोड़कर आगे दिखाया जाएगा, जिसमें सीक्रेट सर्विस एजेंट जेवियर कॉलिन्स को पता चलता है कि उनकी पत्नी टेरी जिंदा है, लेकिन कहां है यह नहीं पता है. सीरीज में पत्नी की तलाश और कई चौंकाने वाले खुलासे दर्शकों को हैरान कर देंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट शाहरुख-सलमान नहीं, इस साउथ सुपरस्टार ने किया नंबर 1 पर कब्जा, बॉलीवुड के सिर्फ 3 नाम, जानते ही छूट जाएंगे पसीने 

वन बैटल आफ्टर अनदर
एक्शन-ड्रामा ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ 26 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. फिल्म की कहानी में लियोनार्डो डिकैप्रियो, टेयाना टेलर, शॉन पेन, रेजिना हॉल और बेनिसियो डेल टोरो जैसे किरदार दिखेंगे, जिसमें एक लड़की के अपहरण की कहानी दिखाई गई है. लड़की को ढूंढने का अभियान और दुश्मनों से सीधी लड़ाई के साथ फिल्म में रोमांस भी देखने को मिलने वाला है.

ब्रिजर्टन
‘ब्रिजर्टन’ सीजन 4 का दूसरा भाग 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. बचे हुए चार एपिसोड में बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन (ल्यूक थॉम्पसन) और सोफी (येरिन हा) की प्रेम कहानी के कई रंग देखने को मिलेंगे, जिसमें प्यार के साथ-साथ तकरार भी देखने को मिलेगी.

अक्यूज्ड
कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा स्टारर ड्रामा ‘अक्यूज्ड’ 27 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा, जिसमें कहानी लंदन की एक सम्मानित सर्जन डॉ. गीतिका के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर यौन दुराचार के आरोप लगे हैं. कहानी में एक के बाद एक नए पहलू देखने को मिलते हैं, लेकिन कहानी बोर नहीं करेगी.

रोस्लिन: सीक्रेट स्टोरीज अनफोल्ड
मलयालम सीरीज ‘रोस्लिन: सीक्रेट स्टोरीज अनफोल्ड’ भी जियो हॉटस्टार और ओटीटी प्ले प्रीमियम पर रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म मलयालम के अलावा भी अन्य भाषाओं में रिलीज की जाएगी. (एजेंसी)

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *