‘तुम्बाड 2’ में कौन बनेगा खतरनाक विलेन? इन दो सितारों के नाम पर टिकी मेकर्स की नजरें

‘तुम्बाड 2’ में कौन बनेगा खतरनाक विलेन? इन दो सितारों के नाम पर टिकी मेकर्स की नजरें

Tumbbad 2 Update: 8 साल पुरानी सोहम शाह की हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म को थिएटर के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी मजेदार रिएक्शन मिला था. फिल्म की कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया था. अब सोहम शाह फिल्म तुम्बाड का सीक्वल तुम्बाड 2 बना रहे हैं. इस साल की शुरुआत में ही फिल्म का काम शुरू हो गया है और अब विलेन के किरदार का सिलेक्शन चल रहा है.

तुम्बाड 2 के लिए हो रही विलेन की चर्चा
हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक, तुम्बाड 2 के लिए ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर के रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के नाम को लेकर चर्चा हो रही है. दोनों में से कोई एक इस हॉरर फिल्म की विलेन बन सकता है.

इन दो सितारों के नाम आए सामने 
फिल्म से जुड़े सूत्र ने एक पोर्टल को जानकारी देते हुए बताया कि तुम्बाड 2 के लिए एक पावरफुल विलेन की काफी जरूरत है. फिल्म की कहानी इसी किरदार के इर्द गिर्द रची गई है. इस विलेन का किरदार इंटेस और कई परतों से बना हुआ होगा. विलेन के रोल के लिए बॉलीवुड के दो फेमस एक्टर अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के नाम पर चर्चा हो रही है.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

3 मिनट 53 सेकंड का वो दर्दभरा गाना, 28 साल बाद भी आंखों में ला देता आंसू, हर आशिक की नजर आती है कहानी, जिसे भूलना मुश्किल

दोनों ही बॉलीवुड के फेमस सितारे
अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी दोनों ही अपने किरदारों में जान डालने वाले माने जाते हैं. दोनों सितारों ने अपनी पिछली फिल्मों की परफॉरमेंस और किरदारों से अलग पहचान बनाई है. हाल ही में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत बन लोगों का दिल जीता है और नवाजुद्दीन सिद्दीकी कई फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभा चुके हैं. मेकर्स के हिसाब से दोनों एक्टर्स ही किरदार में जान फूंक सकते हैं.

बता दें कि सोहम शाह ने फिल्म ‘तुम्बाड’ में एक्टिंग के साथ डायरेक्शन भी किया था. अब इसका सीक्वल भी सोहम शाह के लिए न केवल दूसरा पार्ट बल्कि इससे बहुत ज्यादा है. इस फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए डॉ जयंतीलाल गड़ा आगे आए हैं. डॉ जयंतीलाल गड़ा ने इससे पहले आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘आरआरआर’ जैसे फिल्मों को भी प्रोड्यूस किया है.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *