)
Khosla Ka Ghosla 2 Update:अपकमिंग फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ की शूटिंग चल रही है.ये मूवी साल 2006 में आई कॉमेडी ड्रामा फिल्म का सीक्वल है. ऐसे में इस फिल्म के सीक्वल का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस तारा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जो तेजी से वायरल हो गया.
लिखा इमोशनल पोस्ट
एक्ट्रेस ने टीम के साथ तस्वीर शेयर की, जिसमें पहले फिल्म के सारे सितारे नजर आ रहे हैं.तारा ने लिखा- ‘ओह..डेजा वू..’खोसला का घोसला’दो शेड्यूल पूरे हो गए. ज्यादातर पल बहुत अच्छे रहे. हालांकि, बीच-बीच में कुछ ‘ऊप्स’ वाले पल सामने आए, लेकिन यही तो जिंदगी है.फिल्म में मेरा रोल छोटा है, फिर भी सीक्वल का हिस्सा बनकर मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं. सभी बेहद प्रतिभाशाली कलाकारों और क्रू को दिल से सलाम.हर कोई कुछ न कुछ खास लेकर आया है. मैं अलग-अलग नाम नहीं लिख रही, क्योंकि सब ही इतने टैलेंटेड, गर्मजोशी से भरे और अच्छे इंसान हैं कि मिलकर यह एक फिल्मी परिवार बन गया.’
अनुपम खेर की जमकर की तारीफ
तारा ने अनुपम खेर को रिंग लीडर कहकर उनका शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा, ‘अनुपम सर पूरी टीम को जोड़कर रखते हैं और सभी को मैसेज करते हैं कि केकेजी परिवार रात 9 बजे डिनर करता है, और सब पहुंच जाते हैं. वहां साथ खाना, खेलना, बातें करना और ढेर सारी हंसी होती है. धन्यवाद अनुपम खेर सर इतने सधे हुए, संवेदनशील और बेहद प्रतिभाशाली लीडर होने के लिए.’
ये सितारे आएंगे नजर
इसके अलावा एक्ट्रेस ने रील लाइफ हसबैंड परवीन दबास, रणवीर शौरी, किरण जुनेजा, निशांक नूर और कंगना नंगिया जैसे सभी कलाकारों का जिक्र कर उनकी तारीफ की. उन्होंने रवि किशन और हर्ष जैसे अन्य कलाकारों का भी नाम लिया, जो तस्वीर में नहीं थे लेकिन फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं.
फिल्म पूरी होने पर हम सब…
तारा ने उन लोगों की भी तारीफ की जो कैमरे के पीछे कड़ी मेहनत करते हैं. उन्होंने लिखा- ‘सबको टैग नहीं कर पा रही हूं, उम्मीद है फिल्म पूरी होने पर हम सब एक साथ तस्वीर लेंगे. सोचा था ज्यादा नहीं लिखूंगी पर आदत से मजबूर. बस अब इस प्रोजेक्ट की शूटिंग के कुछ ही दिन बाकी हैं, और अगर वाकई ऊर्जा, ऊर्जा को खींचती है, तो अचानक मैं 3 प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हूं, कुछ के लिए ऑडिशन दे रही हूं, और मेरे शो और लाइव्स भी चल रहे हैं. इसके लिए आप सभी का धन्यवाद.’
इनपुट- एजेंसी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




