तापसी पन्नू की अगली फिल्म का क्यों रखा नाम ‘अस्सी’? अनुभव सिन्हा ने खुद बताई वजह

तापसी पन्नू की अगली फिल्म का क्यों रखा नाम ‘अस्सी’? अनुभव सिन्हा ने खुद बताई वजह

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की आगामी फिल्म ‘अस्सी’ अपने ट्रेलर रिलीज के साथ ही छा चुकी है.  फिल्म रेप पीड़िताओं के दर्द को पर्दे पर दिखाने का काम करेगी. फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है, जो पहले ही हिंदी सिनेमा में लीक से हटकर सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करने वाली फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.

फिल्म का क्यों रखा नाम ‘अस्सी’?

फिल्म अस्सी उनके लिए बेहद खास फिल्म है और अब निर्देशक ने फिल्म को लेकर खुलकर बात की है. डायरेक्टर अनुभव सिन्हा आज अहमदाबाद पहुंचे हैं, जहां उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म “अस्सी” के प्रमोशन के लिए एक कॉन्फ्रेंस की. निर्देशक ने बताया कि फिल्म का नाम अस्सी क्यों रखा.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

उन्होंने कहा, “ये फिल्म देश में उन महिलाओं की कहानी है जिसके साथ यौन शोषण हुआ. हमारे देश में हर दिन 80 फीमेल यौन शोषण का शिकार होती हैं और ये मैं नहीं बल्कि हमारी रिपोर्ट्स करती है. घटना की खबरें कभी अखबार के पहले पन्ने पर तो कभी आठवें पन्ने पर छपती हैं. लोग पढते हैं, दुख जाहिर करते हैं और फिर भूल जाते हैं लेकिन मुझे जानना है कि उसके बाद महिला या लड़की के साथ क्या हुआ, वे कैसे जीवन जी रही है और ऐसी हरकत करने वाले लोग को क्या अपनी गलती का पछतावा है.”

अनुभव सिन्हा ने खुद बताई वजह 

उन्होंने आगे कहा, यही सब जानने के लिए हमने रिसर्च किया और एक फिल्म के लिए केस के जरिए कहानी बुनी है. किसी भी केस में गुंजाइश रहती है कि चीजें इधर की उधर हो सकती हैं. हर कोई केस को अपने पक्ष में करने की कोशिश करता है और फिल्म में उन्हीं सब चीजों को दिखाया गया है. फिल्म कोर्ट रूम ड्रामा, थ्रिलर और सस्पेंस से भरी है.

अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए अनुभव सिन्हा ने कहा, “मैं एक फिल्म के रिलीज से पहले ही तय कर लेता हूं कि अगली फिल्म कौन सी होगी, लेकिन इस बार ज्यादा ट्रेवलिंग की वजह से कुछ कर नहीं पाया. वैसे 4 स्क्रिप्ट पर काम जारी है और दो लगभग फाइनल भी हैं, तो कोशिश करेंगे कि ट्रेवलिंग के दौरान सब कुछ फाइनल हो जाए.”

अनुभव सिन्हा ने आगे बताया कि वे 40 से 42 जगहों पर जाकर फिल्म का प्रमोशन करने वाले हैं और जहां भी जाते हैं, वहां का क्षेत्रीय खाना जरूर खाते हैं. अब अहमदाबाद आने के बाद वे गुजराती थाली का स्वाद चखने के लिए तैयार हैं.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *