जीनत अमान को किस बात की टेंशन? एक्ट्रेस ने बताया किससे मिलता है सूकून; शेयर किया पोस्ट

जीनत अमान को किस बात की टेंशन? एक्ट्रेस ने बताया किससे मिलता है सूकून; शेयर किया पोस्ट

अभिनेत्री जीनत अमान सोशल मीडिया पर अक्सर अपने मन के भाव और विचार शेयर करती रहती हैं. उन्होंने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस उम्र में भी मिल रहे काम के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा किया. अभिनेत्री जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इनमें वे किसी इवेंट पर फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं. साथ ही, मेकअप और तैयार होने की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी हैं. उन्होंने लिखा, “बीता हुआ हफ्ता. मैं फिर से कहना चाहती हूं कि इस उम्र में भी मुझे अच्छा काम मिल रहा है, इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं. हां, मैंने तभी काफी मजे किए थे जब मैं काम नहीं कर रही थी, लेकिन अब हर हफ्ते कुछ नया करने का मौका मिलना अच्छा लगता है.”

जीनत अमान ने लिखा पोस्ट 

उन्होंने आगे लिखा, “किसी शहर की यात्रा, नई स्क्रिप्ट पढ़ना, कोई विज्ञापन शूट करना या वर्कआउट पूरा करना. मुझे छोटे-छोटे लक्ष्य बनाना पसंद है, जिससे हर हफ्ते में एक मकसद रहता है. सच कहूं तो अपनी कमाई से मिलने वाला सुकून भी बहुत अच्छा लगता है. क्या आपको भी ऐसा लगता है?”

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

अभिनेत्री ने मन के भाव को शेयर करते हुए लिखा, “कभी-कभी सोचती हूं कि अगर काम मिलना बंद हो जाए तो समय कैसे कटेगा. फिर मन में आता है कि शायद बिस्तर पर लेटकर बच्चों और प्यारे जानवरों की वीडियो देखती रह जाऊंगी.”

कमाई की आजादी सबसे सुखद: जीनत अमान

अभिनेत्री ने खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था, जिस वजह से वे बड़े होने पर कोई खास शौक नहीं अपना पाईं. कुछ लोग उम्र बढ़ने पर नए शौक शुरू करते हैं, लेकिन 70 की उम्र में अब न पियानो सीखने की इच्छा है और न ही बेकिंग.

अभिनेत्री ने फैंस से पूछते हुए लिखा, “फिर भी, मैं जानना चाहती हूं क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसने जीवन के बाद के वर्षों में कोई नया शौक शुरू किया हो और उसे पूरी लगन से निभाया हो? उनकी कहानी कमेंट में जरूर साझा करें, हम सबको प्रेरणा मिलेगी. और हां, एक और बात, क्या आप तस्वीर नंबर 6 में दिख रही मिठाइयों को देखकर बता सकते हैं कि मैं किस शहर गई थी?”

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *