)
Lucky Ali on Arijit Singh Quitting Playback Singing: अपनी आवाज के जादू से लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले अरिजीत सिंह ने जब से प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान किया है तब से हर कोई शॉक्ड है. अरिजीत के इस फैसले को कुछ वक्त जरूर हो चुका है लेकिन उनके फैंस इस फैसले से अभी भी दुखी हैं. ऐसे में मोस्ट फेमस सिंगर लकी अली ने अरिजीत के इस फैसले पर रिएक्ट किया है. इन्होंने कहा कि जरूर उसके अंदर कुछ टूट गया होगा. जिसकी वजह से उसने ऐसा फैसला लिया.
उसके अंदर कुछ टूट गया होगा
‘आ भी जा’, ‘ओ सनम’, ‘एक पल का जीना’ जैसे गाने वाले सिंगर लकी अली ने अरिजीत के इस फैसले को अपना सपोर्ट दिया. पीटीआई से बात करते हुए सिंगर ने कहा- इस बात को समझने के लिए आपको खुद को म्यूजीशियन की जगह पर रखना होगा. अगर उसने ये फैसला लिया है तो जरूर उसके अंदर कुछ टूट गया होगा. मैं अरिजीत के इस फैसले से एग्री करता हूं. ये नुकसान नहीं है. वो जरूर गाएगा. वो अपने आप को जरूर एक्सप्रेस करेगा. लेकिन, वो पहले ही सिचुएशन में ऐसा नहीं कर पाता. आपको अपना रास्ता खुद बनाना होगा..जैसे हमने बनाया है.
हर न्यू कमर को…
अपने म्यूजिक करियर पर बात करते हुए लकी अली ने कहा कि ‘हर न्यू कमर को कुछ ना कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. आपको कुछ भी प्लेट में रखा नहीं मिलता. आपको अपने आपको बेस्ट तौर पर प्रजेंट करना होता है. अगर आपने उसे क्रॉस कर लिया तो आपके लिए आगे सभी कुछ आसान होता है. लेकिन, इसका ये मतलब नहीं है कि आगे आने वाला रास्ता ईजी होगा. आगे बढ़ते जाओ और काम करते जाओ.’
अरिजीत ने खुद किया था ये ऐलान
इसी साल 27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने संन्यास का ऐलान किया था. सिंगर ने लिखा था- ‘हैलो..हैप्पी न्यू ईयर..मैं आप सभी को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं. मैं आप सभी को ये बताते हुए काफी खुश हूं कि मैं कोई भी नया असाइनमेंट बतौर प्लेबैक सिंगर साइन नहीं करूंगा. मैं इसे छोड़ रहा हूं. ये एक बेहतरीन सफर रहा.’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




