)
Ranveer Singh Dhurandhar: आदित्य धर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म ‘धुरंधर’ 2025 की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, जिसने हफ्ते भर में ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. अब ये फिल्म अपने दूसरे पार्ट यानी ‘धुरंधर 2’ सुर्खियों में छाई हुई है, जिसका टीजर भी जारी कर दिया गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ा दिया है. इसी बीच पिछले कुछ समय से बॉलीवुड सितारों के भारी-भरकम एंटोराज खर्च को लेकर लगातार बहस होती रही है. खासकर रणवीर सिंह के नाम पर.
बीते साल खबरें आई थीं कि वे फिल्मों की शूटिंग के दौरान 3 वैनिटी वैन का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, तब इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी. अब फिल्म ‘धुरंधर’ के क्रेडिट्स सामने आने के बाद ये मामला एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है. दरअसल, रेडिट पर एक यूजर ने ‘धुरंधर’ के क्रेडिट सीन का स्क्रीनशॉट शेयर किया. इसमें ‘हम्जा’ के नाम से तीन वैनिटी वैन का जिक्र था. एक ‘हम्जा वैन’, दूसरी ‘हम्जा स्टाफ वैन’ और तीसरी ‘हम्जा नॉर्मल वैन’ और इल स्क्रीनशॉट ने यूजर्स को भी हैरान कर दिया.
Reddit BBNG member in full sleuth mode after watching #DhurandharOnNetflix
The end credits of Dhurandhar pretty much confirms an old rumour.
The credits list multiple vanity vans under #RanveerSingh name, which makes it seem like the chatter about him demanding more than one… pic.twitter.com/eHqivFgaTI
— BollyGupp (@BollyGup) February 1, 2026
‘धुरंधर’ के हफ्जा के नाम थीं 3 वैनिटी वैन
इसके बाद लोगों ने अंदाजा लगाया कि हम्जा का किरदार निभाने वाले रणवीर सिंह के लिए ही ये तीनों वैनिटी वैन ली गई थीं. इसी क्रेडिट में आर. माधवन और अर्जुन रामपाल के लिए एक-एक वैन का जिक्र भी था. इस मुद्दे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी बहस छिड़ गई. एक यूजर ने लिखा, ‘हैरानी की बात है कि रणवीर के लिए हम्जा लिखा है, लेकिन माधवन के लिए किरदार का नाम नहीं है’. वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, ‘ये वैनिटी वैन हैं या किसी शहर का बस डिपो’. वहीं, कुछ लोगों रणवीर का सपोर्ट भी कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर यूजर्स उठा रहे सवाल
उनका कहना है कि रणवीर सिंह ने फिल्मों से रिकॉर्ड कमाई करवाई है, तो उनकी मांगों को गलत नहीं कहा जा सकता. कई यूजर्स ने ये भी माना कि ये कलाकारों के काम करने का तरीका और उनकी जरूरतें हैं. एक कमेंट में लिखा गया, ‘ये उनकी काम की शर्तें हैं और प्रोड्यूसर के पास पूरा हक है कि वे इन शर्तों को माने या ठुकरा दे’. वहीं, कुछ ने पूछा, ‘ये जरूरत है या दिखावा’. इस तरह, जहां कुछ लोग खर्च को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कुछ इसे इंडस्ट्री का हिस्सा मान रहे हैं. बहस फिलहाल दो हिस्सों में बंटी नजर आ रही है.
3 वैनिटी वैन का इस्तेमाल करते हैं रणवीर सिंह
गौरतलब है कि पिछले साल हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया की एक रिपोर्ट में भी रणवीर सिंह की 3 वैनिटी वैन का जिक्र हुआ था. रिपोर्ट के मुताबिक, एक वैन का यूज वे शूटिंग के दौरान पर्सनली करते हैं. दूसरी वैन को जिम के तौर पर इस्तेमाल करते हैं और तीसरी वैन उनके प्राइवेट शेफ के लिए होती है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि एक वैन की मेंटेनेंस कॉस्ट करीब 10 से 15 लाख रुपये तक होती है. इन तमाम खबरों पर रणवीर सिंह की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. फिलहाल वे ‘धुरंधर 2’ की रिलीज की तैयारी में लगे हैं.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




