)
हिंदी सिनेमा में बड़े बजट में फिल्में बनाना बहुत ही आम बात है. बॉलीवुड में 500 करोड़ रुपये में फिल्में बनती है. बड़े बजट फिल्म में बड़े सुपरस्टार, बड़े सेट और वीएफएक्स होते हैं. लेकिन बॉलीवुड में कम बजट में सुपरहिट फिल्म बनी है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.
उरी द सर्जिकल स्ट्राइक
फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ बहुत कम बजट में बनी सुपरहिट फिल्म है. कम बजट में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार सफलता हासिल किया है. उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में थे.
44 करोड़ में बनाई पिल्म
साल 2019 में फिल्म रिलीज हुई थी. देशभक्ति पर बनी फिल्म को दर्शकों ने कापी पसंद किया था. फिल्म के डायलॉग ने लोगों का दिल जीत लिया. लो बजट में बनी शानदार फिल्म की हर किसी ने तारीफ की थी. वहीं बॉक्स ऑफिस ने फिल्म ने जमकर नोट भी कमाए थे. 44 करोड़ के बजट में बनी फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने 342 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. उरी फिल्म साल 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी.
इन चुनौतियों का किया सामना
एक इंटरव्यू में आदित्य धर ने बताया था कि शूटिंग के दौरान उन्हें कई चुनौतियों को सामना करना पड़ा था. उन्होंने बताया था कि उन्हें फिल्म के लिए उतना बजट मिला था जितना किसी रोमांटिक फिल्म को बनाने में मिला था, उन्होंने उसी बजट में युद्ध पर फिल्म बनाने का फैसला लिया. फिल्म में 5 बड़े एक्शन सीक्वेंस थे. टीम के पास 9 ही स्टंट आर्टिस्ट थे ऐसे में सीन शूट करने में काफी दिक्कत हुई थी.
जगलों की बारिश में किया शूट
आदित्य ने हर बार मेकअप, चोट और दाढ़ी बदलकर उन्हीं 9 स्टंट आर्टिस्ट से कई सीक्वेंस कराए. इसके अलावा डायरेक्टर ने बताया है कि हमने जंगलों में बारिश में, कीचड़ और कम तापमान में शूट किया था. मौसम बिल्कुल भी अच्छा नहीं था.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




