)
Gaurav Khanna Akanksha Chamola: टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. आकांक्षा अपने बेबाक अंदाज और चुलबुले बिहेवियर के लिए पहचानी जाती हैं. हाल ही में उनका एक पोस्ट सामने आया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके और गौरव के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगी थीं. कुछ लोगों ने तो तलाक तक की अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं. हालांकि, बाद में आकांक्षा ने खुद इन खबरों को गलत बताया.
आकांक्षा चमोला ने साफ कहा था कि उनका वो पोस्ट किसी पर्सनल वजह से नहीं, बल्कि उनके आने वाले प्रोजेक्ट के प्रमोशन के लिए था. उन्होंने ये भी बताया कि उनके और गौरव के रिश्ते में सब ठीक है. इसके बावजूद चर्चाओं का दौर थमा नहीं. अब इसी बीच आकांक्षा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फिर से लोगों का ध्यान खींच लिया है. इस वीडियो के सामने आते ही एक बार फिर लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं. वायरल वीडियो में आकांक्षा एक इवेंट के दौरान स्टेज पर नजर आ रही हैं.
दो लोगों संग कोजी हुईं आकांक्षा चमोला
उनके साथ दो और लोग भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले एक लड़का उन्हें अपनी ओर खींचता है और उनके साथ डांस करने लगता है. इसके कुछ ही पलों बाद दूसरा लड़का भी स्टेज पर आता है और आकांक्षा के काफी करीब आकर डांस करता है. इस दौरान तीनों के बीच काफी नजदीकियां दिखाई देती हैं. वीडियो में आकांक्षा दोनों के साथ काफी कंफर्टेबल नजर आती हैं. उनका हाव-भाव देखकर ऐसा लगता है कि वे इस पूरे पल को एंजॉय कर रही हैं. इस दौरान आकांक्षा ने रेड गाउन में खूबसूरत लग रही हैं.
आकांक्षा का वीडियो देख जमकर भड़के लोग
उनका कॉन्फिडेंस और स्टाइल कई लोगों को पसंद भी आ रहा है. हालांकि, वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई नजर आ रही है. जहां एक तरफ कुछ यूजर्स आकांक्षा के लुक और अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘गौरव की इमेज बिल्कुल डाउन कर दी इस औरत ने’. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अब GK क्या करेगा’. कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि आकांक्षा इन दिनों मर्दों के साथ जरूरत से ज्यादा कंफर्टेबल दिख रही हैं.
गौरव-आकांक्षा की शादी को हो चुके 9 साल
इतना ही नहीं, कुछ यूजर्स ने तो उनके रिश्ते को लेकर फिर से सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. एक कमेंट में लिखा गया, ‘गौरव ने इससे शादी कैसे की, अब तो तलाक पक्का है’. इस तरह के कई कमेंट्स लगातार वीडियो पर आ रहे हैं. हालांकि, अभी तक आकांक्षा या गौरव की तरफ से इस वायरल वीडियो और ट्रोलिंग को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. अब देखना होगा कि इस मामले पर दोनों क्या सफाई देते हैं. बता दें, ‘अनुपमा’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी को 9 साल हो चुके हैं.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




