)
Attack on Govinda: बॉलीवुड के चीची यानी कि गोविंदा के ऊपर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया था. इस बात का जिक्र खुद एक्टर ने कुछ दिन पहले किया था. लेकिन,अब इन तमाम खबरों को लेकर गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने खुलासा किया है. शशि ने कहा कि ये हादसा रात के करीबन 3 से साढ़े तीन बजे के आसपास हुआ. भगवान का शुक्र है कि वो ठीक हैं. गोविंदा के मैनेजर का ये बयान उस वक्त आया है जब कुछ दिनों पहले सुनीता के आरोपों के बारे में बात करते हुए एक्टर ने अपने खिलाफ हो रही साजिश का जिक्र किया था.
उनके पास थी गन
एएनआई से बात करते हुए गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा- ‘उन्हें लगातार धमकियों भरे फोन कॉल आ रहे हैं. शुक्र है कि उनके पास उस दिन बंदूक थी जब अटैक हुआ था. उसने सबको भगा दिया. नहीं तो पता नहीं उस दिन क्या हो जाता. मैं उनके पास 4 बजे पहुंचा.एफआईआर की है. हम लोगों को पास वीडियो भी कि उस दिन क्या हुआ था.’
मुझसे बेहतर कोई नहीं जानता गोविंदा को
इसके साथ ही मैनेजर ने बताया कि जिस दिन एक्टर पर ये हमला हुआ था उनके घर पर सिक्योरिटी नहीं थी. गोविंदा के खिलाफ बोलने वालों की लताड़ लगाते हुए शशि सिन्हा ने कहा- ‘आप लोग ये फाल्तूगिरी करना बंद करो. मुझसे बेहतर उन्हें और कोई नहीं जानता.मैं गोविंदा को जानता हूं. लेकिन, लोग उन्हें इस तरह से ट्रीट करते हैं जैसे कि वो कोई क्रिमिनल हो या फिर कोई क्राइम किया हो. मुझे पता है कि उन्हें क्या क्या सुनना पड़ता है. जो ठीक नहीं है.’
बीते साल पैर में लगी थी गोली
अपने पूरे बयान में शशि ने ये नहीं बताया कि ये इंसीडेंट कब हुआ था.हालांकि, अक्टूबर 2024 में गोविंदा अस्पताल में पैर में चोट लगने की वजह से भर्ती हो गए थे. एक्टर को पैर में गोली लगने की वजह से आनन-फानन में भर्ती कराया गया था. सर्जरी के बाद उन्हें अस्पताल से कुछ दिन बाद छुट्टी दी गई थी. यहां तक कि डिस्चार्ज वाले दिन चीची ने प्रेस से बातचीत भी की थी. उस वक्त गोविंदा ने अपने बयान में कहा था कि ‘वक्त सुबह के 4:45 था. वो हाथ से गिरी और चल पड़ी. मुझे झटका फील हुआ. जब मैंने देखा तो पैर से खून निकल रहा था.’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




