क्या है विक्रांत मैसी के बेटे वरदान का धर्म? क्यों बर्थ सर्टिफिकेट में खाली छोड़ा रिलिजन का कॉलम, 2 साल बाद एक्टर बोले- ‘इसका इस्तेमाल…’

क्या है विक्रांत मैसी के बेटे वरदान का धर्म? क्यों बर्थ सर्टिफिकेट में खाली छोड़ा रिलिजन का कॉलम, 2 साल बाद एक्टर बोले- ‘इसका इस्तेमाल…’

Vikrant Massey Son Vardaan Religion: टीवी कि दुनिया से बड़े पर्दे की दुनिया पर राज करने वाले एक्टर विक्रांत मैसी अपनी शानदार और सधी हुई एक्टिंग के साथ-साथ अपनी सादगी और सोच को लेकर भी जाने जाते हैं. इन दिनों वे अपने पेरेंटिंग फैसले को लेकर चर्चा में हैं. अपने एक हालिया इंटरव्यब में विक्रांत ने बताया कि उन्होंने और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने अपने बेटे वरदान के बर्थ सर्टिफिकेट में धर्म वाला कॉलम खाली छोड़ने का फैसला किया है. उनका मानना है कि ये उनका अधिकार है.

विक्रांत और शीतल के बेटे वरदान का जन्म पिछले साल 7 फरवरी, 2024 को हुआ था. शुरुआत से ही दोनों ने तय किया था कि वे अपने बच्चे पर किसी तरह की धार्मिक पहचान नहीं थोपेंगे. विक्रांत ने कहा कि भारतीय सरकार उन्हें ये ऑप्शन देती है कि वे धर्म कॉलम भरें या नहीं. उन्होंने कहा, ‘आज सरकार मुझे ये आजादी देती है कि मैं धर्म लिखूं या न लिखूं. ये मेरा अधिकार है और मैं इसका इस्तेमाल कर रहा हूं’. विक्रांत ने ये भी कहा कि समय के साथ सिस्टम में बदलाव आया है और अब लोगों को अपनी पहचान खुद तय करने की आजादी मिल रही है.

मल्टीकल्चरल में पले-बढ़े विक्रांत मैसी 

उन्होंने उदाहरण दिया कि आज सिंगल महिलाओं के लिए पासपोर्ट में पति का नाम लिखना जरूरी नहीं है. उनके मुताबिक, यही सोच उन्हें अपने बेटे के लिए भी सही लगी. वे चाहते हैं कि उनका बच्चा बड़ा होकर खुद तय करे कि वे किस रास्ते पर चलना चाहता है. एक्टर ने अपने परिवार के बैकग्राउंड का जिक्र करते हुए कहा कि वे एक मल्टीकल्चरल माहौल में पले-बढ़े हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी में धार्मिक मतभेदों का ‘डार्क साइड’ भी देखा है. यही वजह है कि वे अपने बेटे को इन सब चीजों से दूर रखना चाहते हैं.

digital products downlaod

3 मिनट 55 सेकंड का वो गीत, जिसे मीना कुमारी की खूबसूरती ने बना दिया खास, सीधे दिल में उतर जाते हैं बोल, 70 साल पुराना है ये गाना

अक्सर पत्नी के पैर छूते हैं विक्रांत मैसी 

विक्रांत ने साफ कहा कि सरकार उन्हें ये अधिकार देती है और उन्होंने जानबूझकर उस जगह को खाली छोड़ा है, ताकि उनका बच्चा भविष्य में खुद फैसला कर सके. इंटरव्यू में उस वायरल पल पर भी बात हुई, जब करवा चौथ के दौरान विक्रांत अपनी पत्नी शीतल के पैर छूते नजर आए थे. इस पर उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है. उनके लिए ये सम्मान दिखाने का एक तरीका है. विक्रांत ने बताया कि उन्हें पब्लिक में लोगों का पैर छूना थोड़ा अजीब लगता है, इसलिए वे तुरंत सामने वाले के भी पैर छू लेते हैं.

दोनों की शादी को हो चुके हैं 4 साल

पत्नी शीतल को लेकर विक्रांत ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘ये सम्मान का भाव है और सामने वाले को वही इज्जत लौटाने का तरीका है’. उन्होंने कहा कि ये सिर्फ करवा चौथ तक सीमित नहीं है, वे कई बार शीतल के पैर छू चुके हैं. हंसते हुए बोले, ‘पैर छू-छू के ही लक्ष्मी घर आई है’. दोनों ने 18 फरवरी 2022 को हिमाचल प्रदेश में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में पारंपरिक रीति‑रिवाजों से शादी की थी. विक्रांत जल्द ही विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ में नजर आएंगे और ऑफ स्क्रीन भी अपनी सोच से लोगों को प्रभावित कर रहे हैं.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *