क्या प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह ने आमिर के लिए गाया गाना? एक पोस्ट से मचा कोहराम

क्या प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह ने आमिर के लिए गाया गाना? एक पोस्ट से मचा कोहराम

Aamir Khan Arijit Singh Working Together: अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने के बाद इन्होंने हाल ही में कोलकाता में अपना पहला स्टेज शो किया. इस शो में अरिजीत ने ऐसे-ऐसे गाने गाए कि लोग दीवाने हो गए. इन सबके बीच आमिर खान के साथ सिंगर की एक फोटो वायरल हो रही है.इस फोटो में आमिर खान और अरिजीत सिंह एक गाने पर जैमिंग करते नजर आ रहे हैं.अरिजीत गिटार लिए हुए हैं और दोनों बातचीत करते भी दिख रहे हैं.

‘एक दिन’में गाएंगे अरिजीत
आमिर ने इंस्टाग्राम पर अरिजीत के साथ तस्वीर पोस्ट की.फोटो शेयर कर एक्टर ने लिखा- ‘अरिजीत, हमारी फिल्म ‘एक दिन’ के लिए अपनी शानदार आवाज देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. आपके परिवार और आपकी टीम के साथ बिताए चार दिन जादुई लगे.’ एक्टर का ये पोस्ट मिनटों में वायरल हो गया.आमिर की पोस्ट फैंस के दिल को भा गई. वे कयास लगा रहे हैं कि यह मुलाकात अरिजीत के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा के कुछ दिनों बाद हुई.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

1 मई को रिलीज होगी मूवी

आमिर खान फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘एक दिन’ के लिए अरिजीत ने गाया है. हालांकि, गाने की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.यह एक रोमांटिक फिल्म है, जो 1 मई को रिलीज होने वाली है. अरिजीत की आवाज इस फिल्म के म्यूजिक में खास रंग भरने वाली है. फिल्म ‘एक दिन’ का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है. इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है.

जुनैद संग दिखेंगी साई पल्लवी

कुछ समय पहले मेकर्स ने इसका टीजर जारी किया था. फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद मुख्य भूमिका में हैं, और उनके साथ साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आएंगी. इसकी कहानी प्यार, सपनों और जज्बातों से भरी हुई दिखाई गई है.

नहीं थम रहा मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडत’ पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल, सड़कों पर जमकर हो रहा विरोध

खूब पसंद आया टीजर

टीजर में जुनैद और साई पल्लवी की जोड़ी और उनकी केमिस्ट्री को खूब सराहा गया था, जिसके बाद फैंस अभिनेत्री को हिंदी सिनेमा में देखने के लिए बेताब हैं.अरिजीत के संन्यास की घोषणा के बाद कुछ फिल्मों में उनकी आवाज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. जिनमें ‘बैटल ऑफ गलवान’,’ओ रोमियो’ और अब ‘एक दिन’ शामिल हैं. हालांकि, आमिर खान की इस फिल्म का गाना अभी रिलीज नहीं हुआ है.

इनपुट- एजेंसी

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *