कियारा आडवाणी के हाथ लगी नई फिल्म, इस फेमस डायरेक्टर संग करेंगी काम, ‘टॉक्सिक’ के बाद होगा धमाका

कियारा आडवाणी के हाथ लगी नई फिल्म, इस फेमस डायरेक्टर संग करेंगी काम, ‘टॉक्सिक’ के बाद होगा धमाका

Kiara Advani Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘वॉर 2’ में देखा गया था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा खास साबित नहीं हुई. अब हसीना साउथ सुपरस्टार यश की पैन इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आने वाली है. फिल्म से हाल ही में कियारा का पहला लुक सामने आया था, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. इसी बीच एक्ट्रेस के हाथ एक और नई फिल्म लग गई है.

फेमस डायरेक्टर के साथ कियारा ने मिलाया हाथ
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही ‘निल बट्टे सन्नाटा’ की फेमस डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी की अपकमिंग फिल्म में नजर आ सकती हैं. फेमस डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी की अपकमिंग फिल्म पर काम करने वाले हैं. अश्विनी अक्सर अपनी बेहतरीन कहानियों, कैरेक्टर और इंटिमेट के लिए जानी जाती हैं. कियारा का अश्विनी के साथ ये पहला कोलैबोरेशन होगा. इससे पहले दोनों ने साथ में काम नहीं किया है.

फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट 
दरअसल, हाल ही में आई बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अश्विनी अय्यर तिवारी के डायरेक्शन में बनने जा रही फिल्म में कियारा लीड रोल में नजर आने वाली हैं. अक्सर अश्विनी महिलाओं पर आधारित कहानियां और यादगार फिल्में बनाती हैं. ऐसे में उनके प्रोजेक्ट के साथ कियारा का नाम जुड़ने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

कई फिल्मों को किया डायरेक्ट 
बता दें कि इससे पहले अश्विनी अय्यर निल बट्टे सन्नाटा, बरेली की बर्फी और पंगा जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुकी हैं. अश्विनी अक्सर अपनी स्टोरीटेलिंग स्टाइल में रोजमर्रा के किरदारों पर काफी फोकस करती है. फिलहाल अभी तक इस प्रोजेक्ट का टाइटल, जॉनर और लीड रोल के बारे में खुलासा नहीं हुआ है.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *