)
Sai Pallavi to Star in Kalki 2898 AD 2: सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को फैंस काफी पसंद करते है. फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन जैसे सितारे नजर आए थे. नाग आश्विन के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म के दूसरे पार्ट ‘कल्कि 2898 एडी 2’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है. कुछ महीनों पहले फिल्म के मेकर्स ने दूसरे पार्ट से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को बाहर कर दिया था. जिसके बाद से इस बात को लेकर चर्चा थी कि फिल्म में दीपिका की जगह कौन लेगा. अब इसका खुलासा हो गया है चलिए जानते हैं फिल्म के सीक्वल में दीपिका की जगह कौन लेगा.
ये हसीना आएगी नजर
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी 2’ में दीपिका पादुकोण की जगह अब साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी लीड रोल में नजर आने वाली हैं. इन खबरों पर मेकर्स ने भी खुलासा कर दिया है. एक्ट्रेस साई पल्लवी क एंट्री पर मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर अनाउंस नहीं किया है लेकिन फिल्म से जुड़े एक रिप्रेजेंटेटिव ने HT से बात करते हुए बताया कि चीजें अभी शुरुआती स्टेज पर हैं. पोर्टल से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है. दीपिका पादुकोण को बहर करने के बाद मेकर्स SUM-80 का रोल निभाने के लिए साई के बारे में सोच रहे हैं. मेकर्स को इस किरदार के लिए साई पल्लवी परफेक्ट लग रही हैं.
विजय देवरकोंडा का दिखेगा कैमियो
मेकर्स की ओर से सभी चीजें फाइनल करने के बाद नाग आश्विन के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी 2’ की शूटिंग साई पल्लवी के साथ शुरू कर दी जाएगी. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन और प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म में दर्शकों को एक्टर विजय देवरकोंडा का कैमियो भी देखने को मिलेगा.
इस वजह से दीपिका हुई फिल्म से बाहर
बता दें कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी 2’ में लीड रोल निभाया था. फिल्म में उनके साथ प्रभास नजर आएंगे. फिल्म के पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण नजर आई थी, लेकिन दूसरे पार्ट में फीस में बढ़ोतरी के वजह से मेकर्स ने उन्हें फिल्म से बाहर करने का फैसला किया था.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




