)
Kalpana Iyer on long Break: 1981 के पॉपुलर गाने ‘रम्भा हो’ पर वेटरन एक्ट्रेस कल्पना अय्यर का लेटेस्ट डांस वीडियो खूब वायरल हुआ था. 69 साल की उम्र में कल्पना ने इस गाने पर ऐसे कमर मटकाई थी कि हर कोई बस देखता ही रह गया था. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कल्पना ने फिल्मी सफर पर बात की. साथ ही कहा कि एक वक्त बाद उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा था.
‘हम साथ साथ है’ के बाद नहीं थीं खुश
इंडिया टुडे से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा- ‘हम साथ साथ है फिल्म के बाद जो सिचुएशन बनी उससे मैं खुश नहीं थी. टेलीविजन में काफी काम किया. लेकिन, शिफ्ट को लेकर जो सिस्टम था वो ठीक नहीं लग रहा था. उसके बाद बहुत सारी चीजें बदलीं.सब कुछ उन्हीं लोगों और उन्हीं गुटों के इर्द-गिर्द घूमने लगा. मैं किसी भी गुट का हिस्सा नहीं थी ना तो टेलीविजन में और ना ही इंडस्ट्री में.जिस तरह का मैं काम कर रही थी उससे खुश भी नहीं थी. तो फिर आगे काम करते रहने का क्या मतलब था.’
मुंबई से पहुंचीं दुबई
दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद कल्पनी एक्टिंग से दूर हो गई और दुबई में बस गईं और वहीं पर उन्हें घर वाली फीलिंग आने लगीं. ऐसे में अपने दुबई के सफर के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा- ‘दुबई का सफर कोई पलायन नहीं बल्कि एक नए अध्याय की शुरुआत थी. इसने मुझे शांति, स्थिरता और लाइफ का उद्देश्य दिया. मेरा एक दोस्त वहां पर रेस्टोरेंट चलाता था और मैं उसके साथ वहां पर काम करने लगीं. परिवार ने भी सहमति दे दी. वो सब उसे जानते थे. हमें टेंशन फ्री लाइफ बिताते देख वो खुश थे.’
रेस्टोरेंट में किया काम
कल्पना अय्यर ने कहा- ‘काम में बिजी रहने की वजह से समय भी देखते-देखते बीत गया. इस देश ने मुझे बहुत कुछ दिया. मेरी मां, बहन और उसका बेटा भी मेरा साथ आए थे. जिस तरह स इन लोगों ने मेरा वेलकम किया उसे देखकर यकीन नहीं होता.’
2016-2025 की इन दो सुपरहिट फिल्मों के लिए पहली पसंद नहीं था ये एक्टर, रातोंरात खुली ऐसे किस्मत
जब कल्पना से पूछा गया कि क्या वो अब वापसी करेंगी. इसका जवाब देते हुए कहा कि मैं काफी होपफुल हूं. मुझे रियलिटी शोज के लिए कुछ फोन आए. इसके अलावा कई और लोगों के काम के सिलसिले में भी कॉल आए. मैं अभी इस पोजीशन पर नहीं हूं कि उनका नाम लूं. लेकिन, लोग टच में है.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited





