‘एआई मुझे डराता है…’, आखिर अभिषेक बच्चन ने ऐसा क्यों कहा? कहा- ‘हर एक्टर को AI से हो सकता नुकसान’

‘एआई मुझे डराता है…’, आखिर अभिषेक बच्चन ने ऐसा क्यों कहा? कहा- ‘हर एक्टर को AI से हो सकता नुकसान’

Abhishek Bachchan On AI: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इंडस्ट्री के उन सितारों में से हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई तरह के  किरदार निभाए हैं. अभिषेक ने बड़े पर्दे पर कॉमेडी से लेकर बतौर एक्टर और विलेन तक के किरदारों को निभाया है. अक्सर एक्टर की पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ सुर्खियों में बनी रहती हैं. ऐसे में एक्टर ने हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में अपनी राय रखी और बताया कि यह कैसे ‘एक्टर्स के लिए काफी नुकसानदायक’ हो सकता है.

‘मुझे AI काफी डराता…’
दरअसल, अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक इवेंट में बताया कि उन्हें AI डराता है और वह इससे काफी अनकंफर्टेबल महसूस करते हैं. एक्टर ने एआई पर अपनी राय रखते हुए कहा कि ‘एआई मुझे काफी डराता है. हर एक्टर को इससे डर लगना चाहिए. क्रिएटिव काम में एआई बहुत कुछ बदल देगा. अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जाए तो एक्टर्स के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है. एनिमेशन, स्पेशल इफेक्ट्स आदि में एआई का इस्तेमाल काफी ज्यादा फायदेमंद है. इससे हमारे काम का काफी समय बच सकता है और फिल्म का बजट भी घट सकता है.’

‘मैंने कई एआई से बनी चीजें….’
अभिषेक बच्चन ने क्रिएटिव नजरिए को लेकर आगे बताया कि ‘मैंने कई एआई से बनी चीजें देखी हैं. वो बहुत अच्छी लगती हैं, लेकिन उनमें जान नहीं होती. अक्सर इंसान की वो कमी जो हमारी खूबसूरती है, वो एआई में नहीं होती.’ एक्टर ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि मेडिकल और कानूनी क्षेत्र में एआई से बहुत बदलाव आएंगे. फिल्मों और क्रिएटिव काम के बारे में मैं अभी कुछ ज्यादा नहीं कह सकता हूं. मैं एआई की पूरी समझ नहीं रखता, इसलिए मुझे इससे थोड़ा डर लगता है. मैं इसके बारे में पढ़ता हूं और कुछ नया सीखने की कोशिश करता हूं.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

‘एआई के साथ नहीं हूं कम्फर्टेबल’
वहीं एक्टर अभिषेक ने आगे कहा कि एआई कई फील्ड्स पर असर डाल सकता है. मुझे लगता है कि मेडिकल और लीगल फील्ड में बहुत बदलाव हो सकता है. खासकर एआई की मदद से. जहां तक क्रिएटिव और फिल्मों की बात है, मैं इस बारे में अभी कुछ नहीं कहूंगा कि यह फायदेमंद होगा या नहीं. मुझे एआई लैंडस्केप की पूरी समझ नहीं है, इसलिए मैं इसके साथ बहुत कम्फर्टेबल नहीं हूं. मैं इसके बारे में बहुत कुछ सीखता और पढ़ता हूं.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *