)
Dhurandhar Akshaye Khanna: अक्षय खन्ना ने आदित्य धर की स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया. उनकी दमदार एक्टिंग की खूब तारीफ हुई. इतना ही नहीं, फिल्म में उनकी एंट्री ने रातोंरात तहलका मचा दिया था. फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ की कमाई की थी. अब फैंस 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ रिलीज होने का वेट कर रहे हैं, जिसको लेकर वे काफी एक्साइटेड भी हैं.
इसी बीच एक खबर लोगों का ध्यान खींच रही है. ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि फिल्म में अक्षय खन्ना का रोल पहले इस साउथ सुपरस्टार नागार्जुन को ऑफर हुआ था. अब खुद उन्होंने इन अफवाहों पर खुलकर बात की और सच्चाई बताई. फिलहाल वे विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं और वहीं से उन्होंने इस बारे में बात की. बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में नागार्जुन ने कहा, ‘बिल्कुल नहीं. मुझे ये रोल ऑफर नहीं किया गया, हालांकि काश ऐसा होता’.
क्या नागार्जुन को मिला था ‘धुरंधर’ का ऑफर?
उन्होंने फिल्म और आदित्य धर की जमकर तारीफ की. नागार्जुन ने कहा कि ‘धुरंधर’ एक शानदार फिल्म है और आदित्य का निर्देशन कमाल का है. उन्होंने उरी को भी बेहतरीन फिल्म बताया. नागार्जुन ने आगे कहा कि फिल्म में सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है और अक्षय खन्ना तो कमाल के रहे. उन्होंने कहा, ‘अक्षय खन्ना जबरदस्त थे. सीक्वल का इंतजार है और टीम को एक और ब्लॉकबस्टर की शुभकामनाएं’.
नागार्जुन 100वीं फिल्म की कर रहे शूटिंग
इन बातों से साफ है कि नागार्जुन फिल्म से काफी प्रभावित हैं. भले ही वे इसका हिस्सा नहीं बने, लेकिन उन्होंने खुलकर इसकी सराहना की. नागार्जुन इन दिनों अपनी 100वीं फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इस बारे में उन्होंने कहा, ‘हम किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं हैं. हमें फिल्म को खास बनाना है’. उन्होंने ये भी कहा कि अब दर्शक इंटरनेशनल लेवल की कहानी की उम्मीद करते हैं. ‘धुरंधर’ के बाद ये साफ हो गया है कि लोग बेहतर कंटेंट चाहते हैं.

‘टॉक्सिक’ से भिड़ेगी ‘धुरंधर 2’
बाता दें, ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन इससे ज्यादा एक्साइटिंग बात ये है कि इस फिल्म की टक्कर KGF स्टार यश की नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होने वाली है, जिसको लेकर फैंस और ज्यादा एक्साइटिंग नजर आ रहे हैं. कमाल की बात ये है कि दोनों फिल्मों के मेकर्स ने इस क्लैश को न तो कुछ कहा और न ही तारीख में कोई बदलाव किया.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited





