इस दिन सात फेरे लेंगे रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा, कन्फर्म किया डेट? एयरपोर्ट पर आए नजर

इस दिन सात फेरे लेंगे रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा, कन्फर्म किया डेट? एयरपोर्ट पर आए नजर

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खबरें सुर्खियों में बनी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों इस महीने उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. लेकिन अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है. फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि कब यह ‘कपल’ अपनी चुप्पी तोड़ेगा. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी की खबरों पर एक तरह से मुहर लगा दी है. दरअसल, जब एक ‘बॉलीवुड हंगामा’ के मुताबिक, जब रश्मिका को विजय के साथ शादी के लिए बधाई मैसेज भेजा, तो ‘थामा’ एक्ट्रेस ने इसे मुस्कुराते हुए ‘थैंक यू’ के साथ स्वीकार किया. इस छोटे से जवाब ने उन सभी अटकलों को सच साबित कर दिया है कि दोनों 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

इस दिन सात फेरे लेंगे रश्मिका-विजय 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कपल राजस्थान के उदयपुर में एक बहुत ही निजी समारोह में सात फेरे लेगा. हमारी सहयोगी वेबसाइट न्यूज18 इंग्लिश ने बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि शादी में न तो तेलुगू इंडस्ट्री और न ही बॉलीवुड के सितारों को बुलाया गया है. विजय और रश्मिका इसे पूरी तरह से अपनी फैमिली और करीबी लोगों तक ही सीमित रखना चाहते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

अब इस बीच दोनों एक्टर्स को लगभग एक ही समय पर हैदराबाद के एयरपोर्ट पर देखा गया. हालांकि, इस मौके पर दोनों ही पैपराजी को इग्नोर करते हुए आगे बढ़ गए. रश्मिका ग्रे टॉप और काले चश्मे थीं. वहीं विजय ने ब्लैक ओपन शर्ट और चश्मा कैरी किया हुआ था. बताया जा रहा है दोनों अपनी शादी के लिए उदयपुर निकल गए हैं. खास बात ये है कि रश्मिका के माथे पर तिलक लगा हुआ नजर आ रहा है.

2018 में शुरू हुई रश्मिका-विजय की लवस्टोरी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2018 में आई उनकी फिल्म गीता गोविंदम से हुई थी. इसके बाद दोनों ने डियर कामरेड नाम की फिल्म में भी साथ काम किया और नजदीकियां बढ़ने लगीं. हालांकि विजय और रश्मिका ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी रखी. दोनों साथ में ट्रेवल करते रहे. एक ही जगह से, एक ही समय से दो अलग तस्वीरें शेयर करते रहे. लेकिन रिश्ते को पब्लिक करने से खुद को बचाया. ऐसा माना जा रहा है कि दोनों शादी से पहले कोई अनाउंसमेंट नहीं करना चाहते हैं. इसलिए शादी तक चुप्पी साधी हुई है.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *