इस गंभीर बीमारी की चपेट में आईं आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव, फोटो शेयर कर बोलीं- जोड़ों में बहुत…

इस गंभीर बीमारी की चपेट में आईं आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव, फोटो शेयर कर बोलीं- जोड़ों में बहुत…

Kiran Rao Chikungunya: आमिर खान की एक्स वाइफ और फिल्म मेकर किरण राव बीमार हो गई हैं. किरण ने सोशल मीडिया पर अपनी बीमारी को लेकर खुलासा किया. इन्होंने बताया कि वो चिकनगुनिया बीमारी से पीड़ित हैं. इसके साथ ही किरण ने कहा कि इस बीमारी के दौरान लोगों से मिल रहे प्यार और दोस्ती की कुछ फोटोज भी शेयर की है. जो वायरल हो रही हैं.

जोड़ों का दर्द बहुत…

अपनी रिकवरी जर्नी के बारे में बात करते हुए किरण राव ने कहा- ‘धीरे-धीरे चल रही हूं. दोस्तों के कार्ड निहार रही हूं और अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हूं. जब भी किताब हाथ में पकड़ पाती हूं. मुझे पता है आप जानते हैं, लेकिन जोड़ों का दर्द बहुत ज्यादा है. दरअसल, चिकनगुनिया मच्छर के  काटने से वायरल इंन्फेक्शन की वजह से होता है. इसमें तेज बुखार के अलावा जोड़ों में दर्द रहता है.’

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

fallback

2011 में किया था डेब्यू
किरण राव ने साल 2011 में धोबी घाट फिल्म से डेब्यू किया था. इसके बाद ‘पीपली लाइव’ फिल्म और ‘डेली बेली’ फिल्म को प्रोड्यूस किया था.इसके बाद कई हिट फिल्मों को प्रोड्यूस किया. जिसमें ‘दंगल’, ‘तलाश’, ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और ‘सितारे जमीन पर’ शामिल हैं. इसके बाद किरण ने गैप लिया और साल 2024 में बतौर डायरेक्टर ‘लापता लेडीज’ फिल्म डायरेक्ट की.

fallback

इस गंभीर बीमारी की चपेट में आईं आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव, फोटो शेयर कर बोलीं- जोड़ों में बहुत...

‘मर्दों को शादी के लिए वर्जिन औरत चाहिए…’नीना गुप्ता का तूफानी बयान, बोलीं- उन्हें हर हाल में बस

आमिर से शादी और फिर तलाक

इस फिल्म में किरण ने स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा राणा और नितांशी गोयल को कास्ट किया था. इन तीनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई  थी.फिल्म में रवि किशन का रोल भी काफी तगड़ा था.इस फिल्म की खूब तारीफ हुई थी. थिएटर के बाद जब ये मूवी ओटीटी पर आई तो इस फिल्म के तीनों सितारे हिट हो गए. किरण राव ने आमिर खान से 28 दिसंबर 2005 को शादी की थी. इन दोनों की मुलाकात ‘लगान’ फिल्म के सेट पर हुई थी.ये शादी एक प्राइवेट वेडिंग थी. इन दोनों का एक बेटा आजाद है. शादी के 15 साल बाद दोनों ने असल होने का फैसला 2021 में लिया.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *