‘इश्क तेरे बस का नहीं’ में दिखेगी ये सिजलिंग जोड़ी, बना हुआ है काफी बज

‘इश्क तेरे बस का नहीं’ में दिखेगी ये सिजलिंग जोड़ी, बना हुआ है काफी बज

Ishq Tere Bas Ka Nahi Music Video: आजकल जितने गाने हिट होते हैं उतना ही ज्यादा लोगों के बीच म्यूजिक वीडियो का क्रेज रहता है. ऐसे में ‘बिग बॉस’ फेम प्रतीक सहजपाल जल्द ही एक्ट्रेस कामना शर्मा के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं. जिसे लेकर काफी बज बना हुआ है. ये म्यूजिक वीडियो ‘इश्क तेरे बस का नहीं’ है.

आ रहा न्यू म्यूजिक वीडियो
इन दोनों की केमिस्ट्री इस म्यूजिक वीडियो को लेकर काफी हाइप क्रिएट कर रही है. इस गाने में कामना और प्रतीक दोनों एक बिल्कुल नए और अलग अंदाज में नजर आएंगे. गाने की कहानी प्यार, जुनून और इमोशनल उतार-चढ़ाव को दिखाएगी.  जिसमें दोनों सितारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री सेंट्रल ऑफ अट्रैक्शन रहेगी.

'इश्क तेरे बस का नहीं' में दिखेगी ये सिजलिंग जोड़ी, बना हुआ है काफी बज

fallback

पंजाब में होगी शूटिंग

इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग पंजाब की खूबसूरत लोकेशंस पर की जाएगी. जो इस प्रोजेक्ट को एक भव्य और सिनेमाई रूप देगी. इस म्यूजिक वीडियो को लेकर जब कामना से पूछा गया तो ज्यादा डिटेल तो एक्ट्रेस ने रिवील नहीं की. लेकिन,इतना जरूर है कि एक्ट्रेस की ये चुप्पी फैंस का एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा रही है.

लता मंगेशकर के वो 5 सबसे रोमांटिक गाने, जो आशिकों के दिलों मे आज भी लगा देते हैं प्यार की चिंगारी, सालों बाद भी चार्टबस्टर

कई शोज में नजर आ चुके प्रतीक सहजपाल

अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और दमदार एक्टिंग के साथ कामना शर्मा एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर छाने के लिए तैयार हैं.वहीं प्रतीक सहजपाल की बात करें तो ये एक मॉडल और एक्टर है. इन्हें फेम ‘बिग बॉस सीजन 15’ में मिला था. जिसमें नेहा भसीन के साथ इनकी नजदीकियां काफी हाइलाइट रही थी. ये इस शो के बाद कई म्यूजिक वीडियो और उससे पहले कई रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं. जिसमें ‘एमटीवी लव स्कूल’, ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ और टीवी शो ‘नागिन 6’ है. इसके अलावा कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं. जिसमें  Saiyaan, ‘खिलौना’, ‘दुआ करो’, ‘वे यू स्माइल’ और ‘प्यार है’ शामिल है.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *