)
बीते महीने 27 जनवरी को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सिंगर अरिजीत सिंह प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का एलान किया. गायिकी से सिंगर की अचानक संन्यास ने हर किसी को सरप्राइज किया. इस दौरान तमाम सेलेब्स अरिजीत के पक्ष में खड़े नजर आए, बल्कि एक तबका ऐसा भी रहा, जिनका मानना था कि अभी उनको और समय तक रुकना चाहिए.
अरिजीत सिंह की रिटायरमेंट पर पर बोले अनुराग कश्यप
सिंगर अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की चौंकाने वाले ऐलान ने उनके कई फैस को गहरा सदमा पहुंचाया. गायिकी से सिंगर की अचानक संन्यास ने हर किसी को सरप्राइज किया. इस दौरान तमाम सेलेब्स अरिजीत के पक्ष में खड़े नजर आए, बल्कि एक तबका ऐसा भी रहा, जिनका मानना था कि अभी उनको और समय तक रुकना चाहिए. वहीं, अब फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने गायक के इस फैसले पर रिएक्ट करते हुए कहा है कि इसकी मुख्य वजह बताई है.

ट्राइड एंड रिफ्यूज्ड प्रोडक्शंस के साथ बातचीत के दौरान अनुराग ने कहा, अरिजीत सिंह ने संन्यास का ऐलान इसलिए किया क्योंकि वे एक ही तरह के गाने बार-बार गाते-गाते थक गए थे. हमेशा दिल टूटने वाले गाने. वे बेहद प्रतिभाशाली हैं. अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि सिंगर ने सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘पगलाईट’ का म्यूजिक दिया था. वे फिल्म मेकर भी हैं. वे अपने पूरे शहर का ख्याल रखते हैं. वे बहुत ही प्रायवेट लाइफ जीते हैं और एक ही तरह के गाने गाते रहना नहीं चाहते. अरिजीत सिंह सिर्फ दिल टूटने वाले गाने तक ही सीमित नहीं हैं.

अनुराग कश्यप ने कहा, “वो बहुत कुछ करना चाहता है. जब हमने निशांची की, तो उसने उस गाने के लगभग सौ वेरिएंट गाए क्योंकि किसी ने बांधा नहीं था. वो ऐसा ही है, वो अपनी शर्तों पर काम करता है. संगीत आत्मा से आता है. सच्चे गायक, संगीतकार आत्मा से काम करते हैं. अगर आप उन्हें वह जगह दें तो वे कुछ अलग ही कर दिखाते हैं. लेकिन अगर आप उनसे कहें कि ऐसा ही चाहिए, तो वे खुद को बंधा हुआ महसूस करते हैं. उन्हें लगता है कि वे अपनी प्रतिभा को निखार नहीं पा रहे हैं.”
अरिजीत ने गाए कई शानदार सैड सॉन्ग
मॉर्डन एरा में बतौर गायक अरिजीत सिंह के एक से बढ़कर एक सैड सॉन्ग्स गाए हैं. बल्कि ये जख्मी दिल भरे नगमों की कारीगरी है कि अरिजीत की आवाज हर किसी के दिल में घर कर गई. चन्ना मेरेया, नैना, ओ बेदर्देया, सांवरे, बातों की तेरी, चल घरे चलें, मैंनू विदा करो और खैरियत जैसे कई कल्ट गाने शामिल हैं.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




