अब स्विमिंग पूल में भी जाने से डरेंगे करण जौहर! शनाया-आदर्श की फिल्म देख उड़े होश, बोले- ‘मगरमच्छ कहीं भी आ सकता है…’

अब स्विमिंग पूल में भी जाने से डरेंगे करण जौहर! शनाया-आदर्श की फिल्म देख उड़े होश, बोले- ‘मगरमच्छ कहीं भी आ सकता है…’

Karan Johar Tu Yaa Main Review: हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर ने शानाया कपूर और आदर्श गौरव की नई सर्वाइवल थ्रिलर ड्रामा फिल्म ‘तू या मैं’ (Tu Yaa Main) देखी और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ की. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म को ‘सबसे ज्यादा डराने वाली फिल्म’ बताया. करण ने लिखा कि फिल्म का दूसरा हाफ इतना जबरदस्त है कि सीट पर टिके रहना मुश्किल हो जाता है, जो आखिरी तक बांधे रखता है.

उनका कहना है कि ये सर्वाइवल थ्रिलर दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखती है. साथ ही करण जौहर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि फिल्म देखने के बाद अब उन्हें स्विमिंग पूल से भी डर लगने लगा है. उन्होंने कहा, ‘कार्डियो की जरूरत नहीं! आप अपनी सीट से उछल पड़ेंगे…’. आगे उन्होंने लिखा कि अगर वैलेंटाइन पर पार्टनर के साथ फिल्म देखने जाएं तो उन्हें पहले से तैयार कर लें, क्योंकि डर के मारे आप उनका हाथ कसकर पकड़ लेंगे और सीट से उछल पडेंगे.

करण जौहर ने जमकर की फिल्म की तारीफ 

उन्होंने ये भी लिखा कि फिल्म खत्म होने के आधे घंटे बाद तक वो टेंशन में रहे. करण ने कहा कि अब उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे मुंबई के ट्रैफिक में भी अचानक कोई मगरमच्छ आकर हमला कर सकता है. उन्होंने मजाक में माना कि वो थोड़े ड्रामेटिक हो रहे हैं, लेकिन फिल्म ने उन्हें सच में हिला दिया. करण जौहर ने फिल्म के डायरेक्टर बेजॉय नाम्बियार की भी तारीफ की. उन्होंने लिखा, ‘@bejoynambiar को बधाई, जिन्होंने बेहतरीन क्राफ्ट के साथ टेंशन को बनाए रखा’.

4 मिनट 56 सेकंड का वो रोमांटिक गाना… बीत गई आधी सदी फिर भी कम नहीं हुआ इसका असर, 52 साल बाद भी देता है दिल को सुकून

शानाया कपूर की परफॉर्मेंस की जमकर की तारीफ

साथ ही शानाया कपूर की परफॉर्मेंस को लेकर कहा कि उन्होंने मिस वैनिटी और मिस इंसैनिटी जैसे शेड्स को बेहद कॉन्फिडेंस के साथ निभाया है. आदर्श गौरव की एक्टिंग की सराहना करते हुए करण ने लिखा, ‘तुम बहुत शानदार हो… मैंने तुम्हारे डर का हर इंच महसूस किया!!!’. उन्होंने निर्माता आनंद एल राय और विनोद भनुशाली को भी बधाई दी. करण ने इसे सिनेमाघरों में देखने लायक फिल्म बताते हुए दर्शकों से इसे मिस न करने की अपील की.

बड़ी शानदार है फिल्म की कहानी 

फिल्म ‘तू या मैं’ (Tu Yaa Main) एक सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसमें शानाया एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवनी उर्फ मिस वैनिटी के रोल में हैं. वहीं आदर्श गौरव मराठी लड़के मारुति उर्फ आला फ्लोपर का किरदार निभा रहे हैं. कहानी एक रोमांटिक ट्रिप से शुरू होती है, जो तब खतरनाक मोड़ ले लेती है जब दोनों स्विमिंग पूल में मगरमच्छ के साथ फंस जाते हैं. फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *