‘अपने काम में अब मजा नहीं आ रहा…’पंकज त्रिपाठी का शॉकिंग फैसला, बोले- ऊब और थकान महसूस होने लगी

‘अपने काम में अब मजा नहीं आ रहा…’पंकज त्रिपाठी का शॉकिंग फैसला, बोले- ऊब और थकान महसूस होने लगी

Pankaj Tripathi On Taking A Break From Acting: जब भी एक्टिंग के धुरंधरों की बात होती है जो आजकल सबसे पहले नाम जुबा पर पंकज त्रिपाठी का होता है. इन्होंने ‘मिर्जापुर’ के कालीन भैया से लेकर ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के वकील तक कुछ ऐसे किरदार निभाए कि लोगों के दिलों में इनकी एक ऐसी छाप है जो कई पीढ़ियों तक धुंधली नहीं होगी. लेकिन, हाल ही में दिए इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने कहा कि वो एक्टिंग के बोर हो गए हैं. सिर्फ ईएमआई और सर्वाइवल के लिए अभिनय नहीं कर सकते.एक्टर का ये बयान आग की तरह वायरल हो रहा है.

ब्रेक की बहुत जरूरत

वैरायटी इंडिया से बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा- ‘मैं प्रोजेक्ट्स पर बैक टू बैक काम कर रहा हूं. ऊब और थकान महसूस होने लगी है. अपने काम में अब मजा नहीं आ रहा है. एक ब्रेक की बहुत जरूरत थी. अब मैं ज्यादा सोच समझकर काम सिलेक्ट करता हूं. घर से बाहर सिर्फ उसी काम के लिए निकलता हूं जो मुझे एक्साइट करें.हर आने वाले प्रोजेक्ट को नहीं करना चाहता.’

Add Zee News as a Preferred Source


digital products downlaod

4 मिनट 58 सेकेंड का वो रोमांटिक गाना…जिसे सुनते ही जवां हो जाता है दिल, 53 साल बाद भी इस गाने में कुछ ऐसी है कशिश, तड़प उठते हैं आशिक

मीनिंग फुल सिनेमा की तरफ फोकस 

एक्टर ने आगे कहा- ‘मैं जीवन के उस रोमांच और कलात्मक सेटिस्फेक्शन के लिए एक्टिंग करता हूं. इसे फाइनेंशियल या फिर जीव चलाने वाले काम की तरह नहीं कर सकता. मैं इसे जारी रखना चाहता हूं. देखना चाहता हूं कि क्या ये लंबे समय तक मेरे लिए कारगर साबित होता है.मैं अब मीनिंग फुल सिनेमा की तरफ फोकस करना चाहता हूं. भारत में लोग मूवीज मनोरंजन के लिए देखते हैं. इसी वजह से यहां पर एंटरटेनमेंट टैक्स है. लेकिन, कहानी सुनाना सिर्फ कोई मनोरंजन नहीं है. उसमें कुछ ऐसा भी होना चाहिए जो आपको बहुत कुछ कह के जाए या मैसेज देकर जाए.’ आपको बता दें, एक्टर के अलावा प्रोड्यूसर भी बन गए हैं. बीते साल नवंबर में वेब सीरीज ‘परफेक्ट फैमिली’ आई थी जिसके यही प्रोड्यूसर थे. ये जल्द ही ‘मिर्जापुर’ फिल्म में नजर आने वाले हैं.

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *