)
Deepika Padukone OTT Debut: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के लाखों चाहने वाले हैं. अक्सर हसीना की पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों की लाइफ चर्चा में बनी रहती हैं. दीपिका पादुकोण एक के बाद एक फिल्मों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने वाली है. हाल ही में हसीना का नाम एक वेब सीरीज के साथ जुड़ रहा है. ऐसे में चलिए हम आपको एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की अपकमिंग वेब सीरीज के बारे में बताते हैं.
अब वेब सीरीज में धमाल मचाएंगी दीपिका पादुकोण
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि वेब सीरीज है. दीपिका पादुकोण जल्द ही एक वेब सीरीज में धमाल मचाने वाली हैं. Deccan Chronicle की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एस साल वेब सीरीज ‘द व्हाइट लोटस (The White Lotus)’ के सीजन 4 में धमाल मचा सकती हैं. हालांकि अभी तक इस मामले में स्टूडियो की तरफ से कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई हैं.
बीते महीने किए थे सीजन 4 के नए किरदारों का ऐलान
बीते महीने HBO ने सीजन 4 के नए किरदारों का ऐलान किया था. इस सीरीज में हैरी पॉटर की एक्ट्रेस हेलेना बॉनहैम कार्टर और क्रिस मेसीना शामिल हैं. सीरीज में स्टीव कूगन, कैलेबा जोंटे एडवर्ड्स, मरिसा लॉन्ग, अलेक्जेंडर लुडविग, एजे मिचाल्का और सैंड्रा बर्नहार्ड भी नजर आएंगे.
सीजन 3 के लिए भी किया गया था अप्रोच
बता दें कि साल 2024 में दीपिका पादुकोण के ‘द व्हाइट लोटस’ सीजन 3 में आने की खूब अफवाह सामने आई थीं. ये बात तब शुरू हुई थी जब रणवीर सिंह की मां ने एक पोस्ट लाइक किया था और लिखा था कि दीपिका पादुकोण इस अंतरराष्ट्रीय शो में नजर आएंगी. लेकिन बाद में एक्ट्रेस इस सीरीज में नजर नहीं आई थीं.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




