)
Varun Dhawan on Border 2: सनी देओल की बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन (Varun Dhawan) काफी ट्रोल हुए. एक्टर के एक्सप्रेशन से लेकर उनकी चाल-ढाल सब कुछ लोगों के निशाने पर रही.हालांकि कई सितारे एक्टर के सपोर्ट में भी उतरे. ऐसे में फिल्म के हिट होते ही वरुण धवन ने बताया कि फिल्म का जब उनके पास ऑफर आया तो प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने उनके ऐसा क्या कहा था जो उन्हें आज तक याद है.
वक्त बर्बाद ना करो
वरुध धवन ने बीते दिनों को याद करते हुए कहा- ‘बॉर्डर 2 के प्रोड्यूसर भूषण कुमार फिल्म का ऑफर लेकर आए तो उन्होंने मुझसे एक दम सीधे शब्दों में बात की थी. उन्होंने मुझसे कहा था कि हां या ना में जवाब दो. वक्त बर्बाद ना करो.इस बात का खुलासा वरुण धवन ने हाल ही में मुंबई में फिल्म की सक्सेस मीट के दौरान किया.’
भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी
‘बॉर्डर 2’ फिल्म सच्ची घटना पर बेस्ड फिल्म है. ये 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी है. जिसमें आर्मी, नेवी, एयरफोर्स सभी को दिखाया गया है. इस फिल्म में वरुण धवन ने मेजर होशियार सिंह दहिया का रोल निभाया है. ‘बॉर्डर 2’ में वरुण सनी देओल, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए.
‘घूसखोर पंडत’ की रिलीज पर लटकी तलवार,फिल्ममेकर को सुप्रीम कोर्ट ने जमकर लगाई फटकार
आंखों में आंसू आ गए
अपने किरदार को लेकर वरुण धवन ने कहा- ‘ये मेरे लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी. जिस तरह की ये लोग स्टोरी स्क्रीन पर दिखाना चाहते थे.जब पहली बार मेरी और अनुराग की मुलाकात हुई. और रोल को सुना तो मेरी और सभी की आंखों में आंसू आ गए थे. वरुण ने कहा कि वो इस बात से हैरान थे कि कैसे उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनाया गया.’ आपको बता दें, सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ इकलौती ऐसी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर इस साल छप्परफाड़ कमाई अभी तक की है. इसके साथ और इसके बाद जो भी फिल्में आईं सभी मुंह के बल गिर गईं. इस फिल्म का बजट 275 करोड़ और मूवी ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन 460 करोड़ किया है.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




