सोनू निगम ने कॉन्सर्ट में खोए बच्चे को इस तरह उसकी फैमिली से मिलवाया, वीडियो देख लोगों ने कहा- ‘ये बंदा तो…’

सोनू निगम ने कॉन्सर्ट में खोए बच्चे को इस तरह उसकी फैमिली से मिलवाया, वीडियो देख लोगों ने कहा- ‘ये बंदा तो…’

Sonu Nigam Video: मशहूर सिंगर सोनू निगम अपनी प्यारी आवाज के लिए जाने जाते हैं. उनके गाए गानों को काफी पसंद किया जाता है. इसके साथ ही सोनू निगम में अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सिंगर तमाम मुद्दों पर खुलकर बात करते हैं. अब सोनू निगम ने एक वीडियो शेयर किया है जो काफी पसंद किया जा रहा है. दरअसल, उन्होंने ऐसा काम किया है कि उनकी जमकर तारीफ हो रही है. आइए जानते हैं कि सोनू निगम ने क्या किया है और लोग उनको लेकर क्या कमेंट कर रहे हैं.

सोनू निगम का वीडियो किया जा रहा पसंद
सोनू निगम हाल ही में हुबली में म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपनी बेहतरीन गायकी से लोगों को खुश कर दिया. इसी बीच उन्होंने ऐसा काम किया कि लोगों के बीच छा गए. दरअसल, एक छोटा बच्चा कॉन्सर्ट में आए लोगों की भीड़ में खो गया. इसके बाद सोनू निगम ने उस बच्चे को मंच पर बुलाया और माइक से अनाउंस किया कि उसकी फैमिली वाले बच्चे को लेने आ जाए. लेकिन सिंगर ने खास अंदाज में गाना गाते हुए बच्चे को परिवार से मिलवाया है. सोनू निगम के इस अंदाज देखकर बच्चा घबराने की बजाय खुश था. उन्होंने कहा कि बच्चे के मम्मी-पापा लेने आ जाएं तो वह बताता है कि वह अपने चाचा के साथ आया है. इस पर सिंगर हैरान रह जाते हैं और कहते हैं कि चाचा बच्चे को छोड़कर चाची के साथ चले गए. सोनू निगम के इस अंदाज को काफी खुशनुमा कर दिया.

सोनू निगम के वीडियो पर आए ये कमेंट
सोनू निगम ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और लिखा है, ‘कल रात हुबली में 30 हजार लोगों की भीड़ में खो जाने के बाद डरा हुआ और घबराया हुआ श्री साई. मुझे ढूंढने के बाद वह अब उतना डरा हुआ या खोया हुआ नहीं लग रहा होगा.’ सोनू निगम के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, ‘ये बंदा तो है ही ग्रेट.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘सोनू सर जैसा कोई नहीं.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘कितने अच्छे हैं सोनू निगम.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘एक दिल कितनी बार जीतोगे सर.’

digital products downlaod

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *