)
Bigg Boss 20: सलमान खान का फेमस रियलिटी शो काफी लंबे समय से लोगों के ेदिलों पर राज कर रहा है. बीते 7 दिसंबर को बिग बॉस-19 का फिनाले हुआ था और काफी लंबे समय तक सुर्खियां सामने आती रही हैं. जैसे ही अब बिह बॉस के नाम का शोर थमना शुरू हुआ तो वैसे ही नए सीजन की चर्चा शुरू हो गई है. अब ‘बिग बॉस 20’ की सुगबुगाहट शुरू हो गई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर ये दावा भी किया जा रहा है कि नए सीजन में बिग बॉस के घर में भागीरथ भट्ट नाम के सितार प्लेयर भी अपना दमखम दिखाने के लिए चुन लिए गए हैं.
कब आ रहा बिग बॉस-20?
साल 2025 में बिग बॉस को अपना 19वें सीजन का विनर मिल गया था. गौरव खन्ना ने इस सीजन को जीता था. शो में उनके साथ अमाल मलिक, फराहाना भट्ट और तान्या मित्तल, कुनिका सदानंद जैसे कंटेस्टेंट्स ने सुर्खियां बटोरी थीं. बीते 7 दिसंबर को सीजन 19 का ग्रैंड फिनाले हुआ था और करीब 3 महीने तक इस शो का जलवा देखने को मिला था. अब इसका नया सीजन यानी बिग बॉस 20 का इसी साल सितंबर में प्रीमियर हो सकता है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. लेकिन इस शो का प्रोग्राम लगभग तय रहता है.
वहीं बुधवार को सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सितार प्लेयर भागीरथ भट्ट बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं. भागीरथ एक सितार प्लेयर हैं और काफी समय से संगीत की दुनिया में अपनी जमीन तलाश रहे हैं. 31 मई 1991 में भागीरथ का जन्म गुजरात के शहर जामनगर में हुआ था और उनके घर में भई काफी संगीत का माहौल था. उनके परिवार में हमेशा म्यूजिक ट्रेडिशन रहा है और यहीं से उन्हें संगीत में दिलचस्पीज जागी थी.
भागीरथ ने बचपन से ही सितार बजाना सीखा और पर्फॉर्मिंग आर्ट्स से ही बेचलर्स और मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की. इतना ही नहीं भागीरथ गोल्ड मैडलिस्ट भी रह चुके है. बता दें कि भागीरथ ने पद्मावत, भूल भुलैया 3, बॉर्डर 2 जैसी फिल्मों में भी काम किया है. हालांकि अभी तक उनकी बिग बॉस 20 में होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




