लोग रिश्ता टूटने का इंतजार कर रहे…. 8 साल बाद भी क्यों चर्चा में है प्रियंका-निक की शादी? आज भी दोनों की इंटरकल्चरल मैरिज उठ रहे सवाल

लोग रिश्ता टूटने का इंतजार कर रहे…. 8 साल बाद भी क्यों चर्चा में है प्रियंका-निक की शादी? आज भी दोनों की इंटरकल्चरल मैरिज उठ रहे सवाल

Priyanka Chopra Nick Jonas Marriage: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने अपनी और निक जोनस की शादी को लेकर उड़ रही अफवाहों को लेकर खुलकर बात की. वेरायटी से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर कुछ लोग अब भी उनकी शादी के टूटने का इंतजार कर रहे हैं तो ये उनकी सोच है. प्रियंका ने साफ कहा कि अब उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहना है कि शुरुआत में ये बातें उन्हें तकलीफ देती थीं, लेकिन अब उन्होंने इन्हें नजरअंदाज करना सीख लिया.

प्रियंका ने कहा, ‘हमारी शादी को 8 साल हो चुके हैं. अगर लोग अब भी इसके टूटने का इंतजार कर रहे हैं तो ये उनकी सोच है. मैंने इन बातों पर सोचना बंद कर दिया है’. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर लोगों को उनकी शादी से परेशानी क्या थी. उनके मुताबिक अलग देशों, अलग धर्म और उम्र के फर्क को लेकर लोगों ने बातें बनाई, जो दुख पहुंचाने वाली थीं, लेकिन उस मुश्किल समय में उन्होंने और निक ने दुनिया की तरफ देखने के बजाय एक-दूसरे को चुना. 

लोग रिश्ता टूटने का इंतजार कर रहे – प्रियंका चोपड़ा 

प्रियंका ने कहा, ‘हमने बस एक-दूसरे की तरफ देखा और सोचा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता’. अब हालात ऐसे हैं कि इन अफवाहों का उन पर कोई असर नहीं होता. उन्होंने कहा कि अब ये बातें उनके लिए पानी की तरह हैं जो बतख के पंखों से फिसल जाता है. निक जोनस की तारीफ करते हुए प्रियंका ने उनकी सच्चाई और ईमानदारी की सराहना की. उन्होंने कहा, ‘हमने सिर्फ छह महीने की मुलाकात के बाद शादी कर ली थी. जब मैंने उनसे शादी की तो मुझे लगा था कि क्या ये सब सच है’. 

digital products downlaod

मीना कुमारी का वो दर्दभरा गाना… जिसके बोल आज भी छू लेते हैं दिल, आंखें मूंदे बार-बार सुनने का करता है मन, 63 साल बाद भी देता है सुकून

पति निक जोनास की जमकर की तारीफ 

प्रियंका को लगा था कि शायद निक का ये बिहेवियर दिखावे का हो, लेकिन समय के साथ उन्हें समझ आया कि निक सच में ऐसे ही हैं. प्रियंका ने कहा कि निक की सच्चाई उन्हें हर दिन इंस्पायर करती है. उनके मुताबिक, फिल्मी दुनिया में अक्सर लोगों को हालात के मुताबिक बदलना पड़ता है, लेकिन निक हर परिस्थिति में ईमानदार रहते हैं. उन्होंने बताया कि निक ने बहुत कम उम्र में काम शुरू कर दिया था और उनके माता-पिता बेहद सादगी भरे और समझदार लोग हैं. 

दोनों के बीच है 10 साल का फासला 

प्रियंका मानती हैं कि निक की यही परवरिश उन्हें इतना सहज और सच्चा बनाती है. प्रियंका और निक ने साल 2018 में राजस्थान में शाही अंदाज में शादी की थी. उस वक्त प्रियंका 36 साल की थीं और निक 26 साल के. दोनों ने पहले क्रिश्चियन और फिर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की. जनवरी 2022 में उनकी बेटी मालती मैरी का जन्म हुआ. काम की बात करें तो प्रियंका जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी, जो 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी. ये उनकी पहली तेलुगु फिल्म होगी. 

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Uniq Art Store
Doonited News Maharashtra

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *